Redmi Note 5 भारत में 14 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

ऑफीशियल साइट के जावा स्क्रिप्ट कोड में 'रडमीनोट5' का बाकायदा नाम देखा गया है। खबर लिखे जाने तक हैंडसेट का '5' लिखा टीज़र भी हटा लिया गया है। हालांकि, हमारे पास जावास्क्रिप्ट कोड में 'रेडमीनोट5' लिखा हुआ स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसके अलावा इवेंट पेज के मीटा डिस्क्रिप्शन में ''पेश कर रहे हैं ऑलराउंडर #GiveMe5'' देखा गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 फरवरी 2018 16:37 IST
ख़ास बातें
  • 14 फरवरी को लॉन्च हो सकता है शाओमा का रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन
  • पहले इसी तारीख को शाओमी रेडमी 5 के लॉन्च होने की थी खबरें
  • 14 फरवरी को आयोजित होने जा रहे इवेंट में हो सकता है आधिकारिक ऐलान
शाओमी का बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Redmi Note 5  भारत में 14 फरवरी (वैलेंटाइंस डे) को लॉन्च हो सकता है। पहले खबर थी कि इसी महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 के आस-पास रेडमी 5 से पर्दा उठेगा, लेकिन अब नोट 5 लॉन्च होने की चर्चा तेज़ हो गई है। बता दें कि रेडमी नोट 5 के मॉडल की तस्वीरें लगातार लीक होती रही हैं। इस मॉडल के चीन में 3 सी सर्टीफिकेशन मिलने की भी खबर आई थी। बता दें कि यह स्मार्टफोन कंपनी के पुराने रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो साल 2017 का भारतीय बाज़ार में 'सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन' रहा है। टेकुक के हवाले से रेडमी नोट 5 के लॉन्च का इशारा मी.कॉम साइट के एक इवेंट पेज से मिल रहा है।

ऑफीशियल साइट के जावा स्क्रिप्ट कोड में 'रडमीनोट5' का बाकायदा नाम देखा गया है। खबर लिखे जाने तक हैंडसेट का '5' लिखा टीज़र भी हटा लिया गया है। हालांकि, हमारे पास जावास्क्रिप्ट कोड में 'रेडमीनोट5' लिखा हुआ स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसके अलावा इवेंट पेज के मीटा डिस्क्रिप्शन में ''पेश कर रहे हैं ऑलराउंडर #GiveMe5'' देखा गया है। बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 4 पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था, जिसमें ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा मौजूद थे। कुछ ऐसा ही 'मसाला' इस बार भी पकता दिख रहा है।     
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन
हाल में उड़ी अफवाहों की मानें तो रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन हो सकती है। माना जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा। हैंडसेट 3 जीबी/4 जीबी रैम में (32 व 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प के साथ) आ सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ मीयूआई 9 पर चलेगा।
Advertisement

माना जा रहा है कि रेडमी नोट 5 के रियर में 16 मेगापिक्सल व फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके अतिरिक्त इसमें 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आ रही है। लीक हुई पिछली कुछ खबरों में इस हैंडसेट को बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी दिखाया गया था।  

बता दें कि 14 फरवरी को आयोजित होने जा रहे शाओमी के इवेंट में फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में ऐलान हो सकता है। हालांकि, अंदाज़ा लगाया जा चुका है कि फोन की कीमत सीएनवाई 1,499 (तकरीबन 15,400 रुपये) होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, India, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Redmi Note 5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.