शाओमी रेडमी नोट 4 की पहली सेल, 10 मिनट में बिके ढाई लाख हैंडसेट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 जनवरी 2017 16:05 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के लेटेस्ट रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार को शुरू हुई
  • पहली सेल में रेडमी 3एस की तुलना में तीन गुने ज़्यादा हैंडसेट बिके
  • कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं
शाओमी के लेटेस्ट रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार को शुरू हुई और इसने चंद मिनटों में कीर्तिमान बना दिया। ऐसा लगता है कि भारतीय ग्राहकों ने इस स्मार्टफोन को हाथों हाथ लिया है। चीनी कंपनी ने एक बयान जारी करके बताया है कि पहली सेल के दौरान मात्र 10 मिनट में रेडमी नोट 4 के ढाई लाख यूनिट बिक गए।

कंपनी ने बताया कि शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) की पहली सेल में रेडमी 3एस की तुलना में तीन गुने और रेडमी नोट 3 की तुलना में पांच गुने ज़्यादा हैंडसेट बिके।
Advertisement


कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। वेरिएंट रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। और सबसे महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। रेडमी नोट 4 गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। जल्दी ब्लैक मैटे कलर वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट के साथ मी डॉट कॉम पर भी उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement

(पढ़ें: शाओमी रेडमी नोट 4 को खरीदने की पांच वजहें जानें)

पहली सेल के बारे में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने बताया,  "रेडमी नोट 4 की पहली सेल को सफल बनाने के लिए हम हर किसी से शुक्रगुज़ार हैं। हमें इस प्रोडक्ट से बहुत उम्मीदें हैं। हमारे लिए साल की शुरुआत अच्छी रही है।"
Advertisement

ऐसा लगता है कि लॉन्च के साथ रेडमी नोट 4 भारत में बेहद ही लोकप्रिय बन गया है। इस फोन ने सही मायनों में रेडमी नोट 3 की सफलता को एक बार फिर दोहराने का काम किया है।
Advertisement

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  11. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  12. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.