शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम हॉनर 6एक्सः आप कौन सा स्मार्टफोन खरीदें

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 फरवरी 2017 14:16 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 का सबसे सस्ता वेरिएंट 9,999 रुपये का है
  • हॉनर 6एक्स का सबसे सस्ता वेरिएंट 12,999 रुपये का है
  • रेडमी नोट 4 व हॉनर 6एक्स अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं
शाओमी और हुवावे के हॉनर ब्रांड ने हाल ही में 15,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हम बात कर रहे हैं शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) और हॉनर 6एक्स (रिव्यू) की। शाओमी के इस फोन की तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। सबसे सस्ता वेरिएंट 9,999 रुपये का है और महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का। हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट हैं- एक वेरिएंट 12,999 रुपये का है और दूसरा 15,999 रुपये का।

शाओमी रेडमी नोट 4 और हॉनर 6एक्स किफायती दाम में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। इन दोनों फोन के ज़रिए कंपनियों की नज़र बजट मार्केट पर है। दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री हाल में शुरू हुई थी।
Advertisement

कीमत, उपलब्धता और कलर
रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन मी डॉट कॉम (फ्लिपकार्ट) पर उपलब्ध है। वहीं, हॉनर 6एक्स फ्लैश सेल के ज़रिए अमेज़न इंडिया पर बिकता है। हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है और 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की 15,999 रुपये।
Advertisement

रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं- 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये,  3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलता है। रेडमी नोट 4 ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध है। हॉनर 6एक्स हैडसेट ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलता है।

डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन
Advertisement
दोनों ही डिवाइस के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। इनमें मेटल और प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। हॉनर 6एक्स में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप देकर कुछ नया करने की कोशिश की है। फ्रंट पैनल पर शाओमी रेडमी नोट 4 में कैपसिटिव बैकलिट नेविगेशन बटन हैं जबकि हॉनर 6एक्स में ऑनस्क्रीन बटन हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट में 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हैं। हॉनर 6एक्स में कंपनी के अपने किरिन 655 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, रेडमी नोट 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन अलग-अलग रैम और स्टोरेज के साथ आते हैं। दोनों ही फोन के सबसे मंहगे वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले हैं। गौर करने वाली बात है कि शाओमी रेडमी नोट 4 का टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये में आपका हो जाएगा। वहीं, हुवावे के इस फोन का सबसे महंगा वेरिएंट आपको 15,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आते हैं, यानी आपके पास स्टोरेज बढ़ाने का भी विकल्प है।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हॉनर 6एक्स 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के कारण ज़्यादा बेहतर है। फ्रंट पैनल पर आपको 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही डिवाइस से आप 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट कर पाएंगे।
Advertisement

हॉनर 6एक्स के 3340 एमएएच की बैटरी की तुलना में आपको रेडमी नोट 4 में 4100 एमएएच की बैटरी मिलेगी। दोनों ही फोन 4जी और वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। और ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपने ओएस के साथ आते हैं।

हॉनर 6एक्स की सबसे अहम खासियत डुअल कैमरा सेटअप है। बाकी डिपार्टमेंट में इसे रेडमी नोट 4 से मजबूत चुनौती मिलती है, ख़ासकर कीमत और बड़ी बैटरी के लिहाज से। हॉनर 6एक्स अमेज़न इंडिया पर फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध है।

अन्य अंतर
रिव्यू में हमने पाया कि हॉनर 6एक्स अपने पिछले वेरिएंट की तरह एक भरोसेमंद प्रोडक्ट है। हालांकि, इसमें कुछ भी ऐसा खास नहीं है कि आप इसे ही खरीदना चाहें। अगर हॉनर इस फोन में वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर और वास्तविक डुअल सिम सपोर्ट देती तो अच्छा होता। डुअल कैमरा सेटअप सच कहें तो छलावा है और इसकी ज़रूरत महसूस नहीं होती। कम रोशनी में परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी।

वहीं, शाओमी रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।

हुवावे हॉनर 6एक्स बनाम शाओमी रेडमी नोट 4 के अंतर विस्तार से...



 
 
Honor हॉनर 6एक्स बनाम शाओमी रेडमी नोट 4

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.50 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
हाइसिलिकॉन किरिन 655क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3340 एमएएच4100 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 6.0एंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.505.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
-16:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-401

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
HiSilicon Kirin 655Qualcomm Snapdragon 625
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैश
एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहीं-
रियर ऑटोफोकस
-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
EMUI 4.1MIUI 8

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
नहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  2. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  3. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  4. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  6. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  9. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  10. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.