शाओमी रेडमी नोट 4 की बिक्री आज फिर होगी, यहां से खरीदें

शाओमी रेडमी नोट 4 की बिक्री आज फिर होगी, यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • इस सेल में सबसे सस्ता और सबसे महंगा वालाा वेरिएंट ही बिकेगा
  • शाओमी रेडमी नोट 4 बुधवार को दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा
  • फोन की बिक्री मीडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट पर होगी
विज्ञापन
अगर आप शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक हैं और अब तक फोन को नहीं खरीद पाए हैं। तो बुधवार को आपके पास इस फोन को खरीदने का सुनहरा मौका है। शाओमी रेडमी नोट 4 बुधवार को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा मीडॉटकॉम पर उपलब्ध होगा।

बता दें कि बुधवार की सेल में सिर्फ 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज (9,999 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज (12,999 रुपये) वाले वेरिएंट ही मिलेंगे। स्मार्टफोन गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे। हैंडसेट का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट नहीं बिकेगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग पेज पर इस वेरिएंट का ज़िक्र तो है पर 'कमिंग सून' का टैग लगा है। इस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले हफ्ते शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल मी डॉट कॉम फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई थी। इस सेल में हैंडसेट के दो वेरिएंट बिके थे। याद दिला दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में 19 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी पहली सेल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी।

हमने इस फोन को रिव्यू करने के बाद पाया कि रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।

फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »