शाओमी रेडमी नोट 4 फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, 19 जनवरी को होगा लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 4 फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, 19 जनवरी को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • मार्केटिंग के लिए फ्लिपकार्ट ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के साथ साझेदारी की
  • शाओमी रेडमी नोट 4 की खासियत मेटल बिल्ड और डेका-कोर चिपसेट है
  • भारत में इस हैंडसेट के कौन-कौन से वेरिएंट लॉन्च होंगे, यह साफ नहीं है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन को 19 जनवरी को भारत में लॉन्च कर सकती है। अब पता चला है कि यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। ई-कॉमर्स साइट ने एक वीडियो ट्वीट जारी करके इसकी पुष्टि की है।

मार्केटिंग के लिए फ्लिपकार्ट ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के साथ साझेदारी भी की है। कंपनी ने अपने ट्वीट में रेडमी नोट 4 की तुलना इस हरफनमौला खिलाड़ी से की और कहा कि यह हैंडसेट अपने सेगमेंट में हरफनमौला है। ई-कॉमर्स साइट का दावा है कि यह दिखने में बेहतरीन है। तेजी से काम करता है। बेहद ही दमदार है। कुल मिलाकर एक संपूर्ण पैकेज।

दूसरी तरफ, शाओमी काफी लंबे समय से इस स्मार्टफोन के लिए टीज़र जारी करती रही है। शाओमी रेडमी नोट 4 की खासियत मेटल बिल्ड और डेका-कोर चिपसेट है। संभव है कि कंपनी भारत में कोई और वेरिएंट भी लॉन्च करे।
 
flipkart_xiaomi

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) में बिकता है। हाल ही इस हैंडसेट के दो नए कलर वेरिएंट ब्लू और ब्लैक को पेश किया गया था। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर व ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध था। भारत में इस हैंडसेट के कौन-कौन से वेरिएंट लॉन्च होंगे, यह साफ नहीं है।

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880एमपी4 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »