सैमसंग को शाओमी से मिल रही कड़ी टक्कर, Redmi Note 4 बना सबसे ज़्यादा बिकने वाला फोन

रेडमी नोट 4 डिवाइस की सफलता की लहर पर सवार होकर शाओमी वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2017 10:53 IST
रेडमी नोट 4 डिवाइस की सफलता की लहर पर सवार होकर शाओमी वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने यह जानकारी दी है। भारत में चीनी हैंडसेट निर्माता शाओमी 22.3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है और इसका रेडमी नोट 4 मॉडल लगातार तीसरी तिमाही में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है।

काउंटरप्वाइंट ने 2017 की तीसरी तिमाही के लिए अपनी शुरुआती अनुमान में कहा कि दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग लगातार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष पर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 22.8 फीसदी है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के एसोसिएट निदेशक (मोबाइल डिवाइस और इकोसिस्टम) तरुण पाठक ने बताया, "भारत में शाओमी ब्रांड के उदय का श्रेय इस तथ्य को दिया जा सकता है कि साल 2016 के मध्य से मिड रेंज (करीब 10,000 रुपये) के बाजार ने रफ्तार पकड़ना शुरू किया। शाओमी अपने रेडमी नोट 4 के साथ सही समय पर भारतीय बाजार में पहुंचा और समय गंवाए बिना बाजार का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया।"

पाठक ने कहा, "शाओमी का सही डिवाइस पोर्टफोलियो के साथ ऑफलाइन विस्तार ने स्मार्टफोन निर्माता को भारतीय बाजार में अग्रणी सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर अपनी मजबूत जगह बनाने में मदद की।"

साल 2017 की तीसरी तिमाही में चीनी स्मार्टफोन कंपनियां वीवो और ओप्पो ने क्रमश: 121 फीसदी और 117 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की है। इस दौरान सैमसंग का बिक्री तीसरी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा दर्ज की गई और इसमें साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  2. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  3. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  4. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  6. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  7. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  8. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.