16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर

Vivo ने बीते साल अपना दमदार फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 पेश किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच की AMOLED की इंटरनल डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच की AMOLED की इंटरनल डिस्प्ले है।
  • Vivo X Fold 5 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo X Fold 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Vivo ने बीते साल अपना दमदार फोल्डेबल फोन पेश किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Vivo का नया फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Vivo X Fold 5 पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से भारी बचत हो रही है। आइए Vivo X Fold 5 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X Fold 5 Price & Offers

Vivo X Fold 5 का 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 16,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,33,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से 28,400 रुपये की बचत हो सकती है।

Vivo X Fold 5 Specifications

Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच की AMOLED की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480×2200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2748×1172 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।  X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 750 GPU दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2, जीपीएस और ओटीजी शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X Fold 5 के रियर में F/1.57 अपर्चर सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का AF IMX921 OIS VCS प्राइमरी कैमरा, F/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल AF JN1 कैमरा और F/2.55 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल AF IMX882 OIS टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »