• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू

GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू

GoBoult ने भारत में Rave और Groove सीरीज के नए Bassbox स्पीकर्स लॉन्च किए, कीमत ₹699 से शुरू।

GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू

Photo Credit: GOBOULT

ख़ास बातें
  • GoBoult स्पीकर्स की कीमत ₹699 से शुरू होती है
  • 20W तक आउटपुट और 360-डिग्री साउंड सपोर्ट
  • RGB लाइटिंग, TWS और IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस फीचर
विज्ञापन

GoBoult ने भारत में अपनी Bassbox सीरीज को एक्सपैंड करते हुए नए Rave (Q5, Q10) और Groove (12, 14, 20) स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस नई रेंज में कंपनी ने कॉम्पैक्ट पोर्टेबल स्पीकर्स से लेकर हाई आउटपुट मॉडल्स तक शामिल किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये स्पीकर्स 360-डिग्री साउंड, RGB लाइटिंग और मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

GoBoult Bassbox Rave और Groove सीरीज की कीमत भारत में 699 रुपये (MRP 2,499 रुपये) से शुरू होती है और 1,999 रुपये (MRP 4,999 रुपये) तक जाती है। Rave Q5 का लॉन्च प्राइस 699 रुपये है (MRP 2,499 रुपये), जबकि Rave Q10 का लॉन्च प्राइस 1,199 रुपये (MRP 3,299 रुपये) रखा गया है। वहीं Groove 12 का लॉन्च प्राइस 1,399 रुपये (MRP 3,499 रुपये), Groove 14 का 1,599 रुपये (MRP 3,999 रुपये) और Groove 20 का 1,999 रुपये (MRP 4,999 रुपये) है। ये स्पीकर्स GoBoult की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ मॉडल्स की सेल 30 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

Rave सीरीज की बात करें तो इसमें Q5 और Q10 दो मॉडल्स शामिल हैं। Rave Q5 एक कॉम्पैक्ट सिलिंड्रिकल स्पीकर है, जिसमें 360-डिग्री साउंड आउटपुट दिया गया है। इसमें 5W आउटपुट, 8 घंटे तक का प्लेबैक, Bluetooth 5.4 और TWS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें TF कार्ड इनपुट और बेस-बूस्टेड ड्राइवर भी दिया गया है। वहीं Rave Q10 में 10W आउटपुट और 12 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें RGB लाइटिंग, हैंड्स-फ्री कॉलिंग और Bluetooth, USB, TF कार्ड जैसे मल्टीपल इनपुट ऑप्शन दिए गए हैं।

Groove सीरीज को ज्यादा पावरफुल साउंड के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Groove 12, Groove 14 और Groove 20 मॉडल्स शामिल हैं, जिनमें क्रमशः 12W, 14W और 20W आउटपुट मिलता है। कंपनी के मुताबिक इन स्पीकर्स में डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और BoomX बेस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बेहतर साउंड आउटपुट मिलता है। सभी मॉडल्स में 360-डिग्री साउंड, RGB LED लाइटिंग और TWS पेयरिंग का सपोर्ट दिया गया है।

इसके अलावा Groove सीरीज के स्पीकर्स IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जिससे इन्हें आउटडोर यूज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, USB, Type-C और TF कार्ड सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर GoBoult की यह नई स्पीकर रेंज अलग-अलग यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जिसमें पोर्टेबिलिटी और साउंड आउटपुट दोनों पर फोकस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »