Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने Mi Home रोबोट वैक्यूम क्लीनर लाइनअप में विस्तार करते हुए Robot Vacuum and Mop 6 सीरीज में एक ज्यादा किफायती ऑप्शन पेश किया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Robot Vacuum and Mop 6 की सक्शन पावर 28,000 Pa है।
Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने Mi Home रोबोट वैक्यूम क्लीनर लाइनअप में विस्तार करते हुए Robot Vacuum and Mop 6 सीरीज में एक ज्यादा किफायती ऑप्शन पेश किया है। इस मॉडल में पिछली पीढ़ी के मुकाबले कुछ सुधार किए गए हैं। Xiaomi अपने कुछ नए सफाई फीचर्स को एक किफायती मॉडल में लाने का प्रयास कर रहा है। यह बेसिक जरूरतों को पूरा करता है, साथ ही इसमें कुछ बड़े अपग्रेड भी किए गए हैं। Xiaomi Robot Vacuum and Mop 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi Robot Vacuum and Mop 6 की कीमत चीन में CNY 2,699 (लगभग 36,630 रुपये) है। फिलहाल यह डिवाइस चीन में उपलब्ध है, लेकिन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
Xiaomi Robot Vacuum and Mop 6 में सक्शन पावर 28,000 Pa है। यह बारीक धूल और कचरा खासतौर पर कालीनों से मिट्टी उठाने में मदद करता है। Xiaomi ने रोटेटिंग पैड को हटाकर अब रोलर-स्टाइल मॉपिंग सिस्टम का उपयोग किया है। रोलर को लगातार साफ पानी मिलता रहता है, जबकि एक बिल्ट-इन स्क्रैपर गंदगी को एकत्रित करता है, जिससे सफाई के दौरान गंदगी फैलने से बचने में मदद मिलती है।
यह रोबोट कोनों और किनारों तक बेहतर तरीके से पहुंचने के लिए एक मेन ब्रश और दो एक्सटेंडेड साइड आर्म्स का इस्तेमाल करता है। इसकी मोटाई 90 मिमी है, जिसके चलते यह अधिकतर फर्नीचर के नीचे आसानी से जा सकता है। नेविगेशन के लिए इसमें लगे कैमरे रुकावटों का पता लगाने में मदद करते हैं। Xiaomi का दावा है कि यह 220 प्रकार की चीजों को पहचान सकता है। यह 40 मिमी तक की छोटी बाधाओं को भी पार कर सकता है।
डॉकिंग स्टेशन कुछ मैटेनेंस को भी मैनेज कर सकता है। यह 80°C गर्म पानी से मॉप वॉश का सपोर्ट करता है और सफाई के लिए ट्रे को हटाया जा सकता है। Xiaomi स्मार्ट डिवाइसेज की तरह इस रोबोट को ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है और इसे एक बड़े स्मार्ट होम सेटअप से जोड़ा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!