• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 का 9,999 रुपये वाला वेरिएंट शुक्रवार को पहली बार बिकेगा

शाओमी रेडमी नोट 4 का 9,999 रुपये वाला वेरिएंट शुक्रवार को पहली बार बिकेगा

शाओमी रेडमी नोट 4 का 9,999 रुपये वाला वेरिएंट शुक्रवार को पहली बार बिकेगा
ख़ास बातें
  • 9,999 रुपये वाले वेरिएंट में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है
  • शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तीसरी सेल आयोजित होगी
  • शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में 19 जनवरी को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसके दो सेल आयोजित हुए हैं और अब भी ज़्यादातर ग्राहकों की यही शिकायत है कि वे हैंडसेट खरीदने में सफल नहीं रहे हैं।

इस बजट स्मार्टफोन के बारे में शाओमी ने बताया था कि पहली सेल में मात्र दस मिनट में रेडमी नोट 4 के ढाई लाख यूनिट बिके थे। कंपनी ने जानकारी दी कि शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) की पहली सेल में रेडमी 3एस की तुलना में तीन गुने और रेडमी नोट 3 की तुलना में पांच गुने ज़्यादा हैंडसेट बिके।


मज़ेदार बात यह है कि दोनों ही सेल में शाओमी रेडमी नोट 4 के सिर्फ दो वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध थे। अब कंपनी ने बताया है कि वह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तीसरी सेल आयोजित करेगी। और इस बार तीनों ही वेरिएंट बिकेंगे। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में 19 जनवरी को लॉन्च किया गया था। भारत में इसके तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। वेरिएंट रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। और सबसे महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है।

शुक्रवार 3 फरवरी 2017 को होने वाली सेल में 9,999 रुपये वाला वेरिएंट (2 जीबी+32 जीबी) भी उपलब्ध होगा। हमने इस फोन को रिव्यू करने के बाद पाया कि रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »