शाओमी का दावा, भारत रेडमी नोट 3 के अब तक 23 लाख यूनिट बिके

शाओमी का दावा, भारत रेडमी नोट 3 के अब तक 23 लाख यूनिट बिके
ख़ास बातें
  • शाओमी ने भारत में 23 लाख रेडमी नोट 3 बेचे जाने का दावा किया है
  • शाओमी के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है
  • रेडमी नोट 3 ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 3 भारत में निश्चित तौर पर एक बेहद सफल स्मार्टफोन साबित हुआ है। शाओमी अब तक भारत में रेडमी नोट 3 की 23 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। शाओमी ने सोमवार को एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

शाओमी ने सोमवार को रेडमी इंडिया पर ट्वीट कर सितंबर 2016 तक भारत में 23 लाख रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बेचे जाने का ऐलान किया। कंपनी ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में बताया कि भारत में हर 7 सेकेंड में एक स्मार्टफोन की बिक्री हुई। इस तरह शाओमी रेडमी नोट 3 भारत में अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

शाओमी रेडमी नोट 3 मार्च में भारत में लॉन्च हुआ था। और यह भारत में लॉन्च के समय मीडॉटकॉम और अमेज़नडॉटइन पर 9,999 रुपये में उपलब्ध था। फ्लैश सेल मॉडल के तहत इस स्मार्टफोन की भारी मांग देखने को मिली। इसके बाद कंपनी ने इस फोन को ओपन सेल के तहत फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर भी उपलब्ध कराया था।
 

इस सफलता को हासिल करने के बाद शाओमी ने 26 सितंबर से 29 सितंबर तक एक कॉन्टेस्ट की शुरुआत की है जिसके तहत गेम खेलकर 100 रुपये तक के कूपन या रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन जीता जा सकता है। इसके अलावा शाओमी ग्राहकों से उनसे इस स्मार्टफोन की सबसे पसंदीदा चीज के बारे में भी पूछ रही है।

पिछले महीने ही शाओमी ने जानकारी दी थी कि उसने पांच महीने के अंदर रेडमी नोट 3 हैंडसेट के 17.5 लाख यूनिट बेचे हैं।  10,000 रुपये कम कैटेगरी वाले सेगमेंट में सबसे पसंदीदा बना हुआ है। भारत में के रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट मिलते हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग-अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये।

रेडमी नोट 3 के रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर  (1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला फोर कॉर्टेक्स-ए53 कोरऔर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला टू कॉर्टेक्स-ए72) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great looks and build quality
  • Vivid display
  • Strong CPU performance
  • Very good battery life
  • Offers good value
  • कमियां
  • Expandable storage limited to 32GB
  • Camera could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »