शाओमी का 5 महीने में 17.5 लाख रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बेचने का दावा

शाओमी का 5 महीने में 17.5 लाख रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बेचने का दावा
विज्ञापन
शाओमी ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने पांच महीने के अंदर रेडमी नोट 3 हैंडसेट के 17.5 लाख यूनिट बेचे हैं। कंपनी ने ताजा आईडीसी रिपोर्ट के आधार पर कहा कि उसने दूसरी तिमाही में 880,000 यूनिट हैंडसेट ऑनलाइन चैनल के लिए उपलब्ध कराए हैं। कंपनी का कहना है कि यह इसी तिमाही में दूसरे सबसे ज्यादा उपलब्ध कराए गए हैंडसेट की संख्या का दोगुना है।

इस कंपनी ने आईडीसी इंडिया के एक अधिकारी कार्तिक जे के बयान का हवाला देते हुए लिखा, "रेडमी नोट 3 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बिकना वाला हैंडसेट तो था ही। इसके साथ दूसरी तिमाही में कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए हैंडसेट में रेडमी नोट 3 का बहुत बड़ा योगदान रहा।"

आईडीसी के एक अलग बयान के हवाले से शाओमी ने लिखा, "रेडमी नोट 3 भारत के ऑनलाइन मार्केट में किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा उपलब्ध कराया गया स्मार्टफोन भी बन गया है।"

याद दिला दें कि शाओमी रेडमी नोट 3 को भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मुन कुमार जैन ने कहा, "हम जुलाई 2014 में भारत में आए थे और उच्च गुणवत्ता वाले हैंडसेटों से स्मार्टफोन उद्योग में हलचल मचा दी। उसके बाद से हमारी स्मार्टफोन ब्रिकी सालाना आधार पर 72 प्रतिशत बढ़ी है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi India, Xiaomi Redmi Note 3
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »