शाओमी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन की पहली झलक

शाओमी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन की पहली झलक
विज्ञापन
दिग्गज चीनी टेक कंपनी शाओमी ने पिछले साल नवंबर में रेडमी नोट 3 चीन में लॉन्च किया था लेकिन कंपनी ने फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके दूसरे देशों में लॉन्च को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में कंपनी ने रेडमी नोट 3 को प्रदर्शित किया। फोन को गुरुवार को भारत में लॉन्च होगा। लेकिन उससे पहले हमें इस स्मार्टफोन के साथ ट्रेड शो में कुछ वक्त बिताने का मौका मिला, वीडियो में देखे फोन की पहली झलक।

कंपनी ने रेडमी नोट 3 के (2 जीबी रैम,16 जीबी इनबिल्ट) स्टोरेज और (3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज) दो वेरिएंट लॉन्च करने का ऐलान किया था।


शाओमी रेडमी नोट 3 में 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर (कोरटेक्स-ए53) के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी का रैम होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 3 में फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ मौजूद है टू टोन फ्लैश। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सनलाइट डिस्प्ले है। हैंडसेट का स्क्रीन पूरी तरह से लेमिनेटेड है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन का सबसे पतला हिस्सा 8.65 मिलीमीटर का है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलेगा जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी बताया कि शाओमी रेडमी नोट 3 पूरी तरह से मेटल इंडस्ट्रियल डिजाइन के साथ आएगा। यह फुल मेटल बॉडी वाला और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस पहला एमआई हैंडसेट है। इसके रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। दावा किया गया है कि यह मात्र 0.3 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक कर देगा। स्मार्टफोन का एक और अहम फ़ीचर 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट की बैटरी मात्र 1 घंटे में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी।

स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »