• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी का ऐलान, भारत में 3 मार्च को लॉन्च होगा रेडमी नोट 3 का नया वेरिएंट

शाओमी का ऐलान, भारत में 3 मार्च को लॉन्च होगा रेडमी नोट 3 का नया वेरिएंट

शाओमी का ऐलान, भारत में 3 मार्च को लॉन्च होगा रेडमी नोट 3 का नया वेरिएंट
विज्ञापन
चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी तीन मार्च को भारत में अपने नए शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक पोस्ट में पुष्टि करते हुए बताया कि शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तीन मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी ने चीन में जनवरी में रेडमी नोट 3 का नया वेरिएंट पेश किया था। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट मीडियाटेक की जगह क्वालकॉम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  यह डार्क ग्रे, शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी नोट 3 के क्वालकॉम वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी रेडमी नोट 3 की तरह रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 3 वाले ही हैं। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। रेडमी नोट 3 की तरह इसके भी दो वेरिएंट होंगे जिनके रैम और स्टोरेज अलग होंगे। एक वर्ज़न 2 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ।

एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »