शाओमी रेडमी नोट 3 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 3 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
शाओमी ने मंगलवार को अपने रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। इस हैंडसेट को बीजिंग स्थित चीन नेशनल कनवेंशन सेंटर में लॉन्च किया गया।

शाओमी ने जानकारी दी कि रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट में होंगे। एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरज से लैस है जिसकी कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,500 रुपये) है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,099 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सनलाइट डिस्प्ले है। हैंडसेट का स्क्रीन पूरी तरह से लेमिनेटेड है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन का सबसे पतला हिस्सा 8.65 मिलीमीटर का है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलेगा जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी बताया कि शाओमी रेडमी नोट 3 पूरी तरह से मेटल इंडस्ट्रियल डिजाइन के साथ आएगा। यह फुल मेटल बॉडी वाला और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस पहला एमआई हैंडसेट है। इसके रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। दावा किया गया है कि यह मात्र 0.3 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक कर देगा। स्मार्टफोन का एक और अहम फ़ीचर 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट की बैटरी मात्र 1 घंटे में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
xiaomi redmi note 3 sides official
शाओमी रेडमी नोट 3 में 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर (कोरटेक्स-ए53) के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी का रैम होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 3 में फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ मौजूद है टू टोन फ्लैश। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  3. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  4. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  6. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  7. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  8. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  9. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  10. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »