30 दिन में बिके 10 लाख से ज़्यादा Xiaomi Redmi 5A, कंपनी का दावा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में एक महीने के अंदर अपने सस्ते स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 5ए के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचे हैं। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर के ज़रिए दी।

30 दिन में बिके 10 लाख से ज़्यादा Xiaomi Redmi 5A, कंपनी का दावा
ख़ास बातें
  • भारत में शाओमी रेडमी 5ए के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे
  • डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है
  • जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में एक महीने के अंदर अपने सस्ते स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 5ए के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचे हैं। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर के ज़रिए दी। गौर  करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को भारत में बीते साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की पहली सेल 7 दिसंबर को मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई थी। ज्ञात हो कि इस किस्म के कीर्तिमान बनाने वाला शाओमी रेडमी 5ए, कंपनी का पहला हैंडसेट नहीं है। शाओमी रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4ए के बारे में भी कंपनी ने कुछ ऐसे ही दावे किए थे।

ट्विटर के ज़रिए मनु कुमार ने कहा, "बताते हुए बेहद ही खुशी महसूस हो रही है कि हमने महीने भर में शाओमी रेडमी 5ए के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचे हैं। हमने शाओमी के प्रशंसकों को इस प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं।" यही जानकारी रेडमी के ट्विटर अकाउंट से भी दी गई है। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में '8 दिन की बैटरी लाइफ' (स्टैंडबाय टाइम) मिलने का दावा करती है।
 शाओमी ने भारत में इस हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलता है। लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले पहले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट भी मिलती है। इस तरह से यह वेरिएंट 4,999 रुपये में आपका हो जाएगा। वहीं, हाल ही में शाओमी रेडमी 5ए के ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट की बिक्री ऑफलाइन स्टोर में शुरू हुई थी।
 

शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »