Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च, जानें सारी खूबियां

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में है पतले किनारे वाला डिस्प्ले, जाने सारे स्पेसिफिकेशनचीनी कंपनी ने गुरुवार को बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में अपने शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इन दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन एक समान है। हालांकि, दोनों फोन में कुछ अहम फर्क है, जैसे स्क्रीन साइज़ से लेकर इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर तक।

Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 की कीमत 799 चीनी युआन से शुरू होती है
  • रेडमी 5 प्लस की कीमत 999 चीनी युआन से शुरू होती है
  • दोनों स्मार्टफोन चीन में 12 दिसंबर से मिलेंगे
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में है पतले किनारे वाला डिस्प्ले, जाने सारे स्पेसिफिकेशनचीनी कंपनी ने गुरुवार को बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में अपने शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इन दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन एक समान है। हालांकि, दोनों फोन में कुछ अहम फर्क है, जैसे स्क्रीन साइज़ से लेकर इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर तक। शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, जिसे फोन का स्क्रीन चौंड़ा हो जाता है। और शाओमी के मुताबिक गेम खेलने और वीडियो के लिए यह शानदार है। इसके अलावा इन डिवाइस में कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट-लाइट भी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन को चीनी बाज़ार के लिए लॉन्च किया गया है और अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि दूसरे बाज़ारों में इन्हें कब उपलब्ध कराया जाएगा।

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस कीमत
शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है। शाओमी रेडमी 5 प्लस का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) में मिलेगा। दोनों हैंडसेट की बिक्री 12 दिसंबर से होगी और जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। शाओमी का कहना है कि इन स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में एक कवर मुफ्त मिलेगा।

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाले शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के सभी स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है जबकि रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जबकि रेडमी 5 प्लस में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 5 में 2 जीबी व 3 जीबी रैम जबकि रेडमी 5 प्लस में 3 जीबी रैम व 4 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।

दोनों स्मार्टफोन में एक जैसा कैमरा सेटअप है। रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी फोन में ब्यूटीफाई 3.0 ऐप की जोर देकर तारीफ़ कर रही है। इसके जरिए पोर्ट्रेट इमेज को बेहतर करने का दावा किया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो, शाओमी रेडमी 5 में 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 प्लस में 32 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है और एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी है। रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है। स्पेसिफिकेशन के बारे में और जानकारी मिलना बाकी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »