Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus आज होंगे लॉन्च

शाओमी अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन आज चीन में लॉन्च करेगी। चीनी निर्माता बीजिंग में भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की वेबसाइट पर की जाएगी। इवेंट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2017 10:39 IST
शाओमी अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन आज चीन में लॉन्च करेगी। चीनी निर्माता बीजिंग में भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की वेबसाइट पर की जाएगी। इवेंट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।

रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के बारे में शआओमी ने कई बार खुलासा किया है। और कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र से पता चल चुका है कि इन डिवाइस में 18:9 डिस्प्ले, रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और सेल्फी फ्लैश दिया  जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अलावा इन दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और कीमतें भी लीक हुईं हैं।
Advertisement

लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही, शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हुए हैं। जो पिछली लीक के समान हैं। एक टिप्सटर द्वारा वीबो पर साझा की गई लीक में दावा किया गया है कि शाओमी रेडमी 5 में एक 5.7 इंच फुलव्यू 18:9 डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसी लीक में रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने का भी दावा किया गया है।

कीमत की बात करें तो हाल ही में अलीएक्सप्रेस पर इन स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग के मुताबिक,  शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 12,900 रुपये) होगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) होने की उम्मीद है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि शाओमी रेडमी 5 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 249.99 डॉलर (करीब 16,120 रुपये) होगी। दोनों ही फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पिंक रंग में आएंगे।
Advertisement

कुछ दिन पहले टीना लिस्टिंग से शाओमी रेडमी 5 के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। पता चला था कि इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे-  2 जीबी/ 16 जीबी, 3 जीबी/ 32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी रेडमी 4 की 4100 एमएएच की बैटरी की तुलना में यह काफी छोटा है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.