शाओमी रेडमी 4ए को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

शाओमी रेडमी 4ए को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • रेडमी 4ए की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 4,900) है
  • शाओमी रेडमी 4ए में 3120 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
शाओमी सोमवार को भारत में अपने रेडमी 4ए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। चीन की इस कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि आज एक रेडमी डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

भारत में 20 मार्च को होने वाले इवेंट को शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन और प्रोडक्ट प्रमुख जय मणि होस्ट करेंगे। अमेज़न इंडिया आने वाले रेडमी डिवाइस के लिए नोटिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन भी स्वीकार कर रही है। चीनी कंपनी द्वारा नवंबर में लॉन्च हुई रेडमी 4 सीरीज़ का कम से कम एक स्मार्टफोन इस इवेंट में लॉन्च करने की उम्मीद है- शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4ए। अमेज़न इंडिया और रेडमी इंडिया दोनों ही 4 और ए सिंबल के साथ मार्केटिंग कर रहे हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि भारत में कंपनी रेडमी 4ए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

याद रहे कि रेडमी 4 की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) जबकि रेडमी 4ए की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 4,900) है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, रेडमी 4 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी है। वहीं कम कीमत वाले रेडमी 4ए में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3120 एमएएच की बैटरी है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »