शाओमी रेडमी 4ए सोमवार को भारत में हो सकता है लॉन्च, अमेज़न पर मिलेगा

शाओमी रेडमी 4ए सोमवार को भारत में हो सकता है लॉन्च, अमेज़न पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4ए सोमवार को लॉन्च हो सकता है
  • शाओमी ने नए रेडमी डिवाइस के अमोज़न एक्सक्लूसिव होने की पुष्टि कर दी है
  • रेडमी 4एस में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
विज्ञापन
शाओमी ने सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिये हैं। इसके अलावा कंपनी लॉन्च से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर भी दे रही है। शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी इवेंट में एक रेडमी डिवाइस लॉन्च करेगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर मिलेगा। अमेज़न और रेडमी इंडिया दोनों ने ही हैशटैग #TimeToGetSmarter के साथ ट्वीट कर पुष्टि की है। चीनी कंपनी द्वारा नवंबर में लॉन्च हुई रेडमी 4 सीरीज़ का कम से कम एक स्मार्टफोन इस इवेंट में लॉन्च करने की उम्मीद है- शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4ए। अमेज़न इंडिया और रेडमी इंडिया दोनों ही 4 और ए सिंबल के साथ मार्केटिंग कर रहे हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि भारत में कंपनी रेडमी 4ए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

अमेज़न इंडिया आने वाले रेडमी डिवाइस के लिए नोटिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन भी स्वीकार कर रही है। रेडमी 4 की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) जबकि रेडमी 4ए की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 4,900) है। भारत में 20 मार्च को होने वाले इवेंट को शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडें मनु जैन और प्रोडक्ट प्रमुख जय मणि होस्ट करेंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, रेडमी 4 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी है। वहीं कम कीमत वाले रेडमी 4ए में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3120 एमएएच की बैटरी है।

इन दोनों स्मार्टफोन के साथ शाओमी ने चीन में 899 चीनी युआन (करीब 8,900 रुपये) वाला शाओमी रेडमी 4 प्राइम भी लॉन्च किया था। इस वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी फ़ीचर है। इसके अलावा, इसमें बाकी सभी स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 वाले ही हैं। ये सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलते हैं।

शाओमी ने पिछले महीने रेडमी 4एक्स स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ रेडमी 4 सीरीज़ का विस्तार किया। शाओमी रेडमी 4एक्स को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया। दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 7,000 रुपये और 8,500 रुपये है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »