• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी 4 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

शाओमी रेडमी 4 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

शाओमी रेडमी 4 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 7,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है
  • रेडमी 4 में 4100 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग के बाद अब रेडमी 4 स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की एक नई तस्वीर लीक हो गई है। तस्वीर से स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आई है। रिटेल बॉक्स के अलावा रेडमी 4 स्मार्टफोन का एक टीज़र भी ऑनलाइन लीक हुआ है। इस टीज़र के मुताबिक, रेडमी 4 स्मार्टफोन गुरुवार को रिलीज़ होगा। इस फोन के फुल मेटल बॉडी के साथ आने की उम्मीद है।

इस टीज़र से पिछल बार ऐलान किए गए 25 अगस्त की लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही इस टीज़र से रेडमी 4 के मेटल क्लैड बॉडी के साथ आने के संकेत भी मिलते हैं। वहीं लीक रिटेल बॉक्स की तस्वीर से इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलती है। नए लीक के मुताबिक, रेडमी 4 में 5.5 इंच डिस्प्ले, एक 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 डेका-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, एक 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

इससे पहले टीना पर हुई लिस्टिंग से इस फोन के एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के भी लॉन्च होने का पता चला था। सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलने का पता चला था। लिस्टिंग के मुताबिक फोन का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। यह फोन गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में आएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फीचर होने की जानकारी सामने आई थी।
 

ताजा लीक में उन पुरानी खबरों का खंडन होता है जिनमें इस फोन के 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने का पता चला था। नई रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी 4 में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 डेका-कोर चिपसेट की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा उम्मीद है कि कंपनी दोनों ही प्रोसेसर वाले वेरिएंट लॉन्च करे। रेडमी 4 स्मार्टफोन को 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा शाओमी द्वारा 2 सितंबर को मी नोट 2 भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में लॉन्च होने की खबरें हैं। इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा, डुअल एज़ डिस्प्ले, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »