शाओमी रेडमी 4 के सारे स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

शाओमी रेडमी 4 के सारे स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 7,000 रुपये रहने की उम्मीद
  • शाओमी रेडमी 4 को 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • रेडमी 4 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बीच हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक होने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से रेडमी 4 के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

वैसे तो टीना की लिस्टिंग में कहीं भी रेडमी 4 नाम का ज़िक्र नहीं है और ना ही किसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन जिन स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया गया है वो पुरानी रिपोर्ट से पूरी तरह से मेल खाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लिस्ट किया गया स्मार्टफोन नंबर 2016060 रेडमी 4 हो सकता है।

लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। रैम और स्टोरेज के आधार पर इसके दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी उपलब्ध है।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है और सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है और यह एक फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर के साथ आएगा। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर बताया गया है और वज़न 160 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 और 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। उम्मीद के मुताबिक, यह गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) में मिलेगा। इस हैंडसेट को 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने के दावे किए गए हैं। दूसरी तरफ, शाओमी मी नोट 2 को 5 सितंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 चिपेसट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Redmi 4, Xiaomi, Xiaomi Mi Note 2, Xiaomi Redmi 4 Leaks
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  2. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  5. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  6. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  7. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  8. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  10. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »