शाओमी रेडमी 3 एस प्राइम का रिव्यू: पांच खास बातें

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 3 मई 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस प्राइम भारत में 8,999 रुपये में उपलब्ध है
  • रेडमी 3एस प्राइम की दमदार बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है
  • गैज़ेट्स 360 ने फोन को 10 में से 8 नंबर दिए हैं
शाओमी ने पिछले महीने ही 10,000 रुपये से कम में भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 3एस लॉन्च किया। रेडमी सीरीज के दो बजट स्मार्टफोन रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के जरिए कंपनी का इरादा 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत करने का है। शाओमी रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये और रेडमी 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है।

हमें शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को रिव्यू करने का मौका मिला। इस फोन में कम कीमत में ज्यादा रैम, ज्यादा स्टोरेज और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप भी रेडमी 3एस प्राइम खरीदने की सोच रहे हैं तो अपनी जेब ढीली करने से पहले हमारा रिव्यू जरूर पढ़ लें। अगर आप हमारा पूरा रिव्यू नहीं पढ़ पाएं तो रेडमी 3एस प्राइम का शॉर्ट रिव्यू यहां पढ़ें।
Advertisement


1. शानदार लुक और अच्छी बनावट
Advertisement
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम हर तरफ से रेडमी नोट 3 का मिनी वेरिएंट लगता है। यह फोन पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है जिससे यह बजट डिवाइस होने पर भी एक प्रीमियम अहसास देता है। 144 ग्राम वज़न वाला रेडमी 3एस बजट डिवाइस के हिसाब से थोड़ा सा भारी है। लेकिन इसके कर्व्ड किनारे इसे पकड़ने में सुविधाजनक बनाते हैं। फोन के अतिरिक्त वज़न को इसमें दी गई बड़ी बैटरी के लिए दरकिनार किया जा सकता है।

2. फटाफट और सटीक प्रतिक्रिया देने वाला फिंगरप्रिंट स्कैनर
Advertisement
रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम में एक सबसे बड़ा फर्क है रेडमी 3एस में फिंगरप्रिंट का ना होना। रेडमी 3एस प्राइम में रियर पर दिया गया गोल सेंसर इस्तेमाल करने में हर तरह से आसान है। हमारी रिव्यू प्रक्रिया के दौरान हमें फोन को फिंगरप्रिंट स्कैनर से अनलॉक करने में कभी भी कोई समस्या नहीं हुई। पानी से भीगी उंगलियों के साथ भी रेडमी 3एस प्राइम के फिंगरप्रिंट स्कैनर ने अच्छे से काम किया।

3. बेहतरीन बैटरी लाइफ
Advertisement
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। और इस हैंडसेट में मिले बैटरी बैकअप ने खासा प्रभावित किया। 4100 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी को हम फुल चार्ज करने पर पूरे दिन चला पाए। इसके बाद भी फोन में कुछ प्रतिशत बैटरी बची हुई थी।

4. कैमरा इस्तेमाल करते समय फोन का गर्म होना
Advertisement
शाओमी रेडमी 3एस की कैमरा परफॉर्मेंस संतोषजनक रही। अच्छी रोशनी में मिले इंडोर शॉट हमें खासे पसंद आए। हालांकि, कम रोशनी में ली गईं तस्वीरें वाश आउट हो गईं। कैमरा ऐप के इस्तेमाल के दौरान फोन थोड़ा गर्म हो गया लेकिन हमें फोन इस्तेमाल करने में इस वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई। गौर करने वाली बात है कि फोन चार्ज करने और कॉल पर बात करते समय गर्माहट की समस्या सामने नहीं आई।
 

5. हाइब्रिड सिम स्लॉट
रेडमी 3एस प्राइम में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। इसका मतलब है कि आप या तो एक माइक्रो सिम और एक नैनो सिम या फिर एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी यूज़र को दूसरी सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का चुनाव करना होगा।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम का ये फटाफट रिव्यू आपके जरूर काम काम आएगा। ज्यादा जानकारी के लिए विस्तार से पढ़ें इस स्मार्टफोन का रिव्यू।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.