Jio, Vi और Jio Fiber यूज़र्स को ऐसे मिलेगा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio और Vi दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स के साथ फ्री नेटफ्लिक्स (Free Netflix) सब्सक्रिप्शन देते हैं।

Jio, Vi और Jio Fiber यूज़र्स को ऐसे मिलेगा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन

Vi (Vodafone Idea) यूज़र्स Redx पोस्टपेड प्लान में Free Netflix सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं

ख़ास बातें
  • Jio अपने पोस्टपेड यूज़र्स को मुफ्त दे रहा है Netflix सब्सक्रिप्शन
  • Jio Fiber यूज़र्स के लिए भी है ऑफर
  • Vi के एकमात्र 1,099 Redx पोस्टपेड प्लान में मिलता है Free Netflix
विज्ञापन
Netflix टाइमपास करने के लिए एक बेहतरीन OTT प्लेटफॉर्म है। भारत में एंट्री लेने के बाद शुरुआत में कंपनी ने यूज़र्स को 1 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था। हालांकि अब यह ऑफर बंद हो चुका है। अब यूज़र्स को मुफ्त ट्रायल नहीं मिलता। लेकिन कुछ तरीके हैं, जिनके जरिए आप मुफ्त सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं। Reliance Jio और Vi दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स के साथ फ्री नेटफ्लिक्स (Free Netflix) सब्सक्रिप्शन देते हैं। बता दें कि भारत में नेटफ्लिक्स के प्लान 199 रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन आप जियो के 399 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान्स, Jio Fiber के 1,499 रुपये से शुरू होने वाले प्लान्स और Vi के 1,099 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान्स के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं और अनलिमिटेड मूवीज़ और टीवी सीरीज़ स्ट्रीम कर सकते हैं।

इन सभी प्लान्स में कई अन्य फायदे भी मिलते हैं, जैसे कि अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस। इसके अलावा कुछ प्लान आपको Netflix के अलावा कुछ अन्य वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) भी देते हैं। दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स के फ्री नेटफ्लिक्स प्लान्स की सभी जानकारी इस प्रकार हैं।
 

Jio Free Netflix Plans Starting Rs. 399

Jio के 399 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान्स में आपको मुफ्त Netflix मिलता है। यह नेटफ्लिक्स का शुरुआती मोबाइल प्लान होता है, जिसकी कीमत असल में 199 रुपये प्रति माह होती है। इस प्लान में ग्राहकों को 75GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, 200GB तक का डेटा रोलओवर बेनिफिट भी मिलता है।

599 रुपये के जियो पोस्टपेड प्लान में समान Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है, लेकिन यहां आपको 100GB डेटा और फैमिली प्लान के साथ एक अतिरिक्त सिम मिलती है। अब जैसे-जैसे प्लान की कीमत बढ़ती है आपके फायदे बढ़ने लगते हैं। Jio के 799 रुपये, 899 रुपये और 1,499 रुपये पोस्टपेड प्लान्स में क्रमश: 150GB, 200GB और 300GB डेटा मिलता है। तीनों प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। 799 रुपये प्लान में फैमिली प्लान के साथ दो अतिरिक्त सिम और 899 रुपये  और 1,499 रुपये प्लान के साथ तीन सिम मिलती हैं।
 

Jio Fiber Free Netflix Plans Starting Rs. 1,499

Jio Fiber के 1,499 रुपये प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन मिलता है। Jio के मुकाबले यहां अच्छी बात यह है कि कंपनी आपको Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन देती है, जिसकी कीमत 499 रुपये प्रति माह होती है। इस सब्सक्रिप्शन में आप मोबाइल के साथ-साथ टीवी पर भी SD कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि यह सिंगल स्क्रीन विकल्प के साथ आता है, जिसके तहत एक अकाउंट से एक समय में केवल एक मोबाइल यूज़र स्ट्रीम कर सकता है।

Jio Fiber के 2,499 रुपये और 3,999 रुपये प्लान के साथ आपको Netflix का स्टैंडर्ड सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 649 रुपये प्रति माह होती है। इस सब्सक्रिप्शन में एक समय में दो स्क्रीन चल सकती है और साथ ही HD कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है।

Jio Fiber के 8,999 रुपये के प्लान के साथ Netflix प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस सब्सक्रिप्शन में आपका अकाउंट एक समय पर एक-साथ चार स्क्रीन पर स्ट्रीम कर सकता है और आप कंटेंट को UHD रिज़ॉल्यूशन पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 799 रुपये प्रति माह होती है।
 

Vi (Vodafone Idea) Free Netflix Plan at Rs. 1,099

Vi (Vodafone Idea) केवल एक पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन देता है। कंपनी के 1,099 रुपये के Redx पोस्टपेड प्लान में Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही आप अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति माह का फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्लान में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज का बिना किसी शुल्क के बिल्कुल मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में एक साल की Amazon Prime और Zee5 प्रीमियम मेंबरशिप भी मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »