Xiaomi Qin1 और Qin1s फीचर फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

चीनी कंपनी Xiaomi को किफायती स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। अब इस कंपनी ने दो नए फीचर फोन Qin1 और Qin1s लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए हैंडसेट को यूपिन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया है।

Xiaomi Qin1 और Qin1s फीचर फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने इन दोनों फीचर की सबसे अहम खासियत है रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर
  • शाओमी चिन1एस में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद है
  • Xiaomi Qin1 और Qin1s क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
चीनी कंपनी Xiaomi को किफायती स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। अब इस कंपनी ने दो नए फीचर फोन Qin1 और Qin1s लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए हैंडसेट को यूपिन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया है। आम फीचर फोन में यूज़र को वॉयस कॉल और मैसेजिंग सपोर्ट मिलता है। लेकिन शाओमी के चिन1 और चिन1एस कई एडवांस फीचर के साथ आते हैं। इन फीचर फोन में रियल टाइम मल्टी लिंग्वल वॉयस ट्रांसलेशन सपोर्ट है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के साथ आता है। शाओमी चिन1एस 4जी कनेक्टिविटी से लैस है। दोनों ही वेरिएंट अभी 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) की फंडिंग पर उपलब्ध हैं। इन फीचर फोन को ऐसे वक्त पर लॉन्च किया गया है जब भारतीय मार्केट में 4जी फीचर फोन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Xiaomi के ये फीचर फोन भारत में लॉन्च होंगे या नहीं।
 

Xiaomi Qin1, Qin1s कीमत

Xiaomi Qin1 और Qin1s को फिलहाल चीन में यूपिन पर 199 चीनी युआन (करीब 1,990 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन फीचर को 15 सितंबर से मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। फोन ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होंगे।
 

Xiaomi Qin1, Qin1s स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने इन दोनों फीचर की सबसे अहम खासियत है रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर। शाओमी चिन1 और शाओमी चिन1एस में 17 भाषाओं के लिए सपोर्ट है। फोन के बारे में मशीन लर्निंग के आधार पर ट्रांसलेशन का दावा किया गया है। इसमें बिल्ट-इन इंफ्रारेड ब्लास्टर है। इसके दम पर फोन रीमोट कंट्रोल का भी काम करेगा। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। संभवतः फीचर फोन में शायद ही कभी यह हार्डवेयर दिया गया है।

Xiaomi Qin1 और Qin1s में 2.8 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में जान फूंकने के लिए मौज़ूद है 1480 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम या 420 मिनट के टॉक टाइम का दावा किया गया है। शाओमी के फोन में टी9 कीपैड है और नेविगेशन के लिए डी-पैड मौज़ूद है। फीचर फोन में अलार्म क्लॉक और वेदर रिपॉट फंक्शन है। दोनों ही फोन का डाइमेंशन 132x53.8x8.5 मिलीमीटर है।

डुअल-सिम (नैनो) शाओमी ची1 न्यूक्लियस पर चलता है। इसमें डुअल-कोर मीडियाटेक एमटी6260ए प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 8 एमबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

इस फोन के 4जी वेरिएंट को शाओमी चिन1एस के नाम से जाना जाएगा। यह एंड्रॉयड पर आधारित मोकोआर5 पर चलता है। इसमें डुअल-कोर एसी9820ई चिपसेट है। साथ में 256 एमबी रैम और 512 एमबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले2.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6260ए
रैम8एमबी
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1480 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले2.80 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ई
रैम256एमबी
स्टोरेज512एमबी
बैटरी क्षमता1480 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Feature Phones, Xiaomi Qin1, Xiaomi Qin1s
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »