Xiaomi Feature Phones

Xiaomi Feature Phones - ख़बरें

  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
    Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Unisoc T8300 प्रोसेसर, 6GB तक RAM और Android 16 आधारित HyperOS 3.0 मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 32MP का रियर कैमरा और 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
  • 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
    अब कई मिडरेंज स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जो प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं। ये ऐसे स्मार्टफोन ऑप्शन हैं जो किफायती दाम में दमदार फीचर्स कैरी करते हैं। ऐसा ही एक फीचर है कैमरा का। Xiaomi की Redmi, Realme, और Vivo जैसे मार्केट प्लेयर्स अपने मिडरेंज स्मार्टफोन्स में कमाल की कैमरा क्वालिटी देने का दावा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ते दाम में 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे धांसू फीचर्स ऑफर करते हैं।
  • Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च: रियर डिस्प्ले और Leica कैमरा सेटअप के साथ आए नए फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हैं और Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। इन डिवाइसेज़ की सबसे बड़ी खासियत है रियर M10 डिस्प्ले, जिसे Magic Back Screen कहा जा रहा है। यह फीचर AI पोर्ट्रेट, AI पेट्स, नोट्स पिनिंग और गेमिंग कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (करीब 62,300 रुपये) और Xiaomi 17 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (करीब 74,700 रुपये) है।
  • Realme 15T में मिल सकता है 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च
    Realme 15T को Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल ऊपर दाएं कोने पर दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.79 mm और भार लगभग 181 ग्राम का हो सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
  • Redmi Note 15 Pro+ बना पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन, जानें क्या हैं इसके मायने
    Redmi Note 15 Pro+ को चीन के MIIT से ऑफिशियल सर्टिफिकेशन मिला है। इससे BeiDou सिस्टम के जरिए सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट का पता चला है। आपको बता दें कि सिर्फ Note सीरीज ही नहीं, बल्कि पूरे Redmi स्मार्टफोन लाइनअप में यह पहली बार है। फिलहाल सिर्फ Note 15 Pro+ में ही यह फीचर मिलेगा। यह हर वेरिएंट में भी उपलब्ध नहीं होगा। Xiaomi कथित तौर पर फोन के एक स्पेशल वर्जन में ही सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर देने का प्लान बना रहा है।
  • Nothing Phone (3a) Pro vs Redmi Note 14 Pro+: Rs 30 हजार की रेंज में कौन सा फोन बेस्ट? जानें यहां
    Nothing Phone (3a) Pro का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद कई दिग्गज ब्रांड के स्मार्टफोन्स से है। एक ऐसा ही ब्रांड है Xiaomi जिसका Redmi Note 14 Pro+ इस फोन को टक्कर देता है। रेडमी का फोन बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में आगे है। वहीं नथिंग फोन थोड़े सस्ते दाम में ज्यादा दमदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले ऑफर करता है।
  • 2 डिस्प्ले वाला नया फोन ला रही Xiaomi, जानें कैसा होगा Xiaomi Mix Flip 2, EEC पर खुलासा
    Xiaomi Mix Flip 2 कंपनी का अगला फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। फोन का ग्लोबल मॉडल EEC सर्टीफिकेशन में दिखा है। फोन इससे पहले चाइनीज सर्टीफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। लेकिन EEC सर्टीफिकेशन में फोन का दिखना बताता है कि यह यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में मई 2025 तक दस्तक दे सकता है।
  • Xiaomi ने वीडियो कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच MiTu Watch U1 Pro की लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स
    कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 20 मीटर तक पानी में आसानी से खराब नहीं होती है। इसमें 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। स्मार्टवॉच में 4 जीबी रैम दी गई है।
  • Xiaomi ने 8MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च की बच्चों की खास स्मार्टवॉच Mi Rabbit Children Phone Watch Ultraman Edition, जानें कीमत
    वॉच में इनबिल्ट फीचर्स जैसे AI क्लासमेट, शब्दकोश, एनसाइक्लोपीडिया, इंग्लिश और चाइनीच वॉयस ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है।
  • Xiaomi Qin1 और Qin1s फीचर फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
    चीनी कंपनी Xiaomi को किफायती स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। अब इस कंपनी ने दो नए फीचर फोन Qin1 और Qin1s लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए हैंडसेट को यूपिन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »