Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना बंद: रिपोर्ट

Xiaomi ने कुछ दिन पहले ही अपने Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी किया था। अब ख़बर आई है कि कंपनी ने कोई जानकारी दिए बिना इस अपडेट को बंद करने का फैसला किया है।

Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना बंद: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • हाल ही में शाओमी मी ए1 के लिए ज़ारी हुआ था एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट
  • मी ए1 के लिए ज़ारी किए गए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट में कुछ कमियां थीं
  • दावा किया गया कि इस अपडेट के बाद एसएमएस की हिस्ट्री गायब हो गई
विज्ञापन
Xiaomi ने कुछ दिन पहले ही अपने Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी किया था। अब ख़बर आई है कि कंपनी ने कोई जानकारी दिए बिना इस अपडेट को बंद करने का फैसला किया है। पता चला है कि मी ए1 के लिए ज़ारी किए गए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट में कुछ कमियां थीं। दावा किया जा रहा था कि इस अपडेट के बाद एसएमएस की हिस्ट्री गायब हो जा रही है और फोन भी सेफ्टीनेट नहीं पास कर रहा था। याद रहे कि Xiaomi Mi A1 को सितंबर 2017 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ रिलीज किया गया था। यह कंपनी का एक मात्र एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। बीते सप्ताहांत ही इस फोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी किया गया था जो जून महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। रोलआउट के दौरान ही एसएमएस बग होने की बात सामने आई थी। अब कंपनी ने अपडेट बंद करने का फैसला किया है।

जैसा कि हमने आपको बताया, शाओमी मी ए1 के लिए ज़ारी किया गया एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट इस फोन से एसएमएस हिस्ट्री को गायब कर दे रहा है। शाओमी ने यह कमी होने की बात मानी है। कंपनी ने अपडेट के ऐलान वाले पोस्ट पर एक मॉडरेटर के ज़रिए यह कमी होने की बात कही है। ट्विटर और मीयूआई फोरम के जरिए भी कुछ यूज़र ने इस कमी के बारे में बताया था। अपडेट मिलने के बाद जब यूज़र रीसेंट टैब से मैसेजेज़ ऐप को स्वाइप अप करते हैं तो यह कमी सामने आ जाती है। वहीं, दूसरी कमी के कारण सेफ्टीनेट भी फेल हो जाता है। SafetyNet मुख्य तौर पर एपीआई देता है जिसकी मदद से डेवलपर जांच सकते हैं कि स्मार्टफोन के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं, कस्टम रॉम चलता है, या मालवेयर से ग्रसित है या नहीं।


XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi ने ओटीए अपडेट बंद करने का फैसला किया है। संभवतः एसएमएस गायब करने वाले बग के कारण। दूसरी तरफ, सेफ्टीनेट की कमी को दूर किए जाने की खबर है।

यह पहला मौका नहीं है कि जब Xiaomi का सामना ऐसी समस्या से हुआ है। इस साल जनवरी महीने में Xiaomi ने मी ए1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही अपडेट को बंद कर दिया गया।

फिलहाल, Xiaomi ने ओटीए अपडेट को बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि यूज़र अपने शाओमी मी ए1 हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो में अपग्रेड नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अपडेट को फिर से जारी किए जाने की उम्मीद है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • कमियां
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »