Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू, लेकिन...

चीनी कंपनी शाओमी के एक मात्र एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट के साथ फोन के लिए जून का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी किया गया है।

Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू, लेकिन...
ख़ास बातें
  • अपडेट के साथ Xiaomi Mi A1 के लिए जून का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी किया गया
  • रोल आउट किया जा रहा अपडेट एक कमी के साथ आता है
  • इस वजह से फोन की एसएमएस हिस्ट्री गायब हो जाती है
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी के एक मात्र एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट के साथ फोन के लिए जून का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी किया गया है। अपडेट को ओवर द एयर भेजा जा रहा है। यूज़र चाहें को फास्टबूट रॉम के ज़रिए भी अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि रोल आउट किया जा रहा अपडेट एक कमी के साथ आता है। इस वजह से फोन की एसएमएस हिस्ट्री गायब हो जाती है। हालांकि, यूज़र चाहें तो थर्ड पार्टी एसएमएस बैकअप ऐप की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस अपडेट की फाइल साइज़ 1.2 जीबी है।

इस अपडेट को भारत और फिलिपिंस में रोल आउट कर दिया गया है। याद रहे कि Xiaomi Mi A1 को सितंबर 2017 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ रिलीज किया गया था। इस साल जनवरी महीने में इस फोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिला था। गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत, Xiaomi Mi A1 को हर बड़ा एंड्रॉयड अपडेट मिलना पहले से तय है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि स्टेबल वर्ज़न आने के बाद शाओमी के इस फोन को एंड्रॉयड पी का भी अपडेट मिलेगा।

जैसा कि हमने आपको बताया, शाओमी मी ए1 के लिए ज़ारी किया गया एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट इस फोन से एसएमएस हिस्ट्री को गायब कर दे रहा है। शाओमी ने यह कमी होने की बात मानी है। कंपनी ने अपडेट के ऐलान वाले पोस्ट पर एक मोडरेटर के ज़रिए यह कमी होने की बात कही है। ट्विटर और मीयूआई फोरम के जरिए कुछ यूज़र इस कमी के बारे में बता रहे हैं। अपडेट मिलने के बाद जब यूज़र रीसेंट टैब से मैसेजेज़ ऐप को स्वाइप अप करते हैं तो यह कमी सामने आ जाती है। Xiaomi की ओर से इसी कमी को दूर करने के लिए कोई फिक्स नहीं ज़ारी किया गया है। ऐसे में यूज़र के पास एसएमएस को बैकअप और रीस्टोर करने के अलावा कोई विकल्प नही है। हमने इस अपडेट को लेकर शाओमी से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा। ऐसे में हम आपको फोन को अपडेट करने से पहले एक बार फिर से सोच लेने का सुझाव देंगे।

अपडेट के चेंजलॉग की बात करें तो Mi A1 के लिए जारी किया गया यह अपडेट जून सिक्योरिटी पैच और नए पावर मेन्यू लेआउट के साथ आता है। अपडेट के बाद पावर मेन्यू खुले होने पर डिस्प्ले एक टिंट दिखाता है। सेटिंग्स/सिस्टम यूआई थीम वॉलपेपर की रंग में ढल जाता है और ऑडियो क्वालिटी बेहतर होने का दावा है। लॉन्चर को भी अपडेट किया गया है। ओटीए को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए Settings > About Phone > System Updates में जाएं। यहां आपको अपने आप ही अपडेट मिल जाएगा। अगर नहीं मिलता है तो अपडेट पर क्लिक करके जांच लें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • कमियां
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Android Oreo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »