Xiaomi के 'डबल फोल्डेबल' स्मार्टफोन की मिली झलक

शाओमी अपने डबल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काम कर रही है। हाल ही में सामने आई वीडियो से स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 16:10 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन का डिस्प्ले दोनों तरफ से हो जाता है फोल्ड
  • MIUI के ऑप्टिमाइज़ वर्जन पर चलेगा शाओमी फोल्डेबल स्मार्टफोन
  • Xiaomi Dual Flex या Xiaomi Mix Flex हो सकता है नाम

Xiaomi के 'डबल फोल्डेबल' स्मार्टफोन की मिली झलक

Photo Credit: Weibo/Lin Bin

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर चर्चा जोरों पर है। हाल ही में शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने इस बात को कंफर्म किया है कि कंपनी डबल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काम कर रही है। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने एक वीडियो को भी साझा किया है जिसमें Xiaomi के आगामी स्मार्टफोन के प्रतिकृति को दर्शाया गया है। वीडियो में स्क्रीन को दोनों तरफ से फोल्ड करके दिखाया गया है। दोनों तरफ से फोल्ड होने के बाद यह टैबलेट स्मार्टफोन जैसा लग रहा है जिसमें बड़ा डिस्प्ले है।

शाओमी के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट लिन बिन ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के पहले लाइव लुक को चीनी वेबसाइट Weibo पर शेयर किया है। इसके बाद शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता Donovan Sung ने भी ट्वीट करके वीडियो को शेयर किया था। वीडियो में पतले बेजल वाली डिवाइस को दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे स्क्रीन दाहिनी और बायीं तरफ से आसानी से फोल्ड हो जाती है और यह टैबलेट मोड से स्मार्टफोन मोड में आ जाती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन का पिछले हिस्सा ग्लॉसी फिनिश के साथ आ सकता है।
Advertisement
  Xiaomi प्रेसिडेंट ने इस बात से पर्दा उठाया कि कंपनी ने फोर व्हील ड्राइव फोल्डेबल शॉफ्ट टेक्नोलॉजी और फोल्डेबल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो डबल-फोल्डिंग डिजाइन के साथ आएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फोल्डेबल स्मार्टफोन MIUI के मॉडिफाइड वर्जन पर चलेगा जो स्क्रीन कंटेंट को मोबाइल और टैबलेट मोड में स्विच करते समय खुद से ऑप्टिमाइज़ कर लेगा। Weibo पर दावा किया गया है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन आने वाला है, लेकिन बाद में इस बात को जोड़ा गया कि फिलहाल यह इंजीनियरिंग टीम के पास टेस्टिंग फेज़ में है।

Xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन को फिलहाल कोई नाम नहीं दिया गया है। लेकिन कंपनी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने कहा कि उनके पास ‘Xiaomi Dual Flex' और ‘Xiaomi Mix Flex' दो नाम है। फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और लॉन्च तारीख से पर्दा उठना अभी बाकी है। कुछ समय पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक वीडियो लीक हुई थी जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि वह शाओमी ब्रांड की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.