Xiaomi Poco F1 की एक और कमी आई सामने, कई यूजर हैं परेशान

Xiaomi Poco F1 को आए अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता था कि यूजर्स को समस्या आनी भी शुरू हो गई है। Widevine L1 सपोर्ट ना होने की वजह से यूजर्स पहले ही परेशान थे कि अब डिस्प्ले एज धुंधला पड़ने की वजह से उनकी समस्या और बढ़ गई है।

Xiaomi Poco F1 की एक और कमी आई सामने, कई यूजर हैं परेशान
ख़ास बातें
  • Widevine L1 DRM सपोर्ट के साथ नहीं आता है पोको एफ1
  • नई समस्या पर अभी नहीं आया Xiaomi का आधिकारिक बयान
  • Netflix और Amazon Prime Video पर एचडी वीडियो नहीं होंगे प्ले
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी के नए सब ब्रांड पोको के पहले स्मार्टफोन Xiaomi Poco F1 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। शाओमी पोको एफ1 को आए अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता था कि यूजर्स को समस्या आनी भी शुरू हो गई है। नई कमी उजागर होने के साथ Widevine L1 सपोर्ट ना होने के कारण पहले फोन से ही शाओमी के सब-ब्रांड पोको की क्वालिटी पर एक तरह से सवालिया निशान खड़ा हो गया है। Widevine L1 सपोर्ट ना होने की वजह से यूजर्स पहले ही परेशान थे कि अब डिस्प्ले एज धुंधला पड़ने की वजह से उनकी समस्या और बढ़ गई है।

XDA डेवलेपर फोरम पर कुछ भारतीय यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उनके Poco F1 हैंडसेट के एज धुंधले पड़ जाते हैं। शाओमी Poco F1 यूजर्स के मुताबिक, जब अंधेरे में फोन की ब्राइटनेस को बढ़ाया जाए तो डिस्प्ले का निचला एज धुंधला दिखने लगता है। पोस्ट पर आए कमेंट से पता चला है कि इंडोनेशिया में भी यूजर्स इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। फोरम पोस्ट पर एक यूजर ने दावा किया कि हैंडसेट को वापस करने का अनुरोध करने वाले ग्राहकों को Flipkart प्रबंधक बता रहे हैं कि रिप्लेसमेंट हैंडसेट में भी इसी तरह की समस्या आ रही है। आपके Poco F1 में भी यह समस्या है या नहीं, इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकता है। आप अपने पोको एफ1 को ऐसी जगह लेकर जाएं जहां अंधेरा हो, तभी आप जान पाएंगे कि आपके हैंडसेट का एज धुंधला पड़ता है या नहीं।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  5. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  6. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  8. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »