Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro

Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2026 16:30 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल और Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max हो सकते हैं
  • Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है
  • Xiaomi 18 Pro Max में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है

पिछले वर्ष Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था

Photo Credit: Xiaomi

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के पैटर्न में कंपनी की ओर से बदलाव किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को कंपनी पहले पेश करने की योजना बना रही है। इसके बाद Xiaomi 18 को लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बीच का अंतर कम होगा। 

पिछले वर्ष Xiaomi 17 को सितंबर में Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के साथ पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह कॉस्ट को कम करना है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का प्राइस ज्यादा हो सकता है। इस वजह से शाओमी के लिए इसे बेस मॉडल मॉडल में शामिल करना महंगा होगा।  हालांकि, इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। Xiaomi 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। Qualcomm के चिपसेट्स की Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में मैक्रो शॉट्स के लिए सपोर्ट के साथ टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। आगामी सीरीज के Pro मॉडल्स के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.