• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mix Flip की रियल लाइफ इमेज लीक, डुअल कैमरा के साथ गोल्डन फिनिश में आया नजर

Xiaomi Mix Flip की रियल लाइफ इमेज लीक, डुअल कैमरा के साथ गोल्डन फिनिश में आया नजर

यह डिवाइस वॉटर रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आने वाला है।

Xiaomi Mix Flip की रियल लाइफ इमेज लीक, डुअल कैमरा के साथ गोल्डन फिनिश में आया नजर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • पैनल पर Leica लोगो भी देखा जा सकता है
  • यह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है
  • इसके Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस होने की अफवाह है
विज्ञापन
Xiaomi का एक और फोल्डेबल फोन अब चर्चा में आ गया है। Xiaomi Mix Flip को लेकर एक नया अपडेट आया है। फोन को हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया था। जहां पर पता चला कि इस फोल्डेबल में 67W चार्जिंग फीचर कंपनी देने वाली है। अब इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियल लाइफ इमेज भी लीक हो गई हैं। आइए जानते हैं कैसा दिखता है Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल। 

Xiaomi Mix Flip की रियल लाइफ इमेज लीक हो गई हैं जिसने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। फोन का रियर साइड यहां दिखाई दे रहा है। Weibo पर शेयर की गई पोस्ट में फोन में डुअल कैमरा नजर आ रहा है जिसके साथ में डुअल LED फ्लैश भी है। यहां Leica लोगो भी देखा जा सकता है। यानी कहा जा सकता है कि कंपनी ने कैमरा के मामले में यहां Leica के साथ भागीदारी की है। जो कि इससे पहले कंपनी के कई और डिवाइसेज में भी देखा जा चुका है। फोन का जो दूसरा आधा हिस्सा है, वो गोल्डन फिनिश में नजर आ रहा है। यहां पर पैनल के बॉटम में Xiaomi लोगो देखा जा सकता है। 

शाओमी मिक्स फ्लिप के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है। फोन के बारे में कयास है कि यह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट होगा। साथ ही Omnivision OV60A ½.8 सेंसर यहां मिल सकता है जो कि 2X टेलीफोटो कैमरा के रूप में आएगा। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग होने की बात भी कही जा रही है। 

यह डिवाइस वॉटर रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आने वाला है। प्रोसेसर के लिए इसके Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस होने की अफवाह है। इतना ही नहीं, शाओमी के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। जो कि आजकल प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइसेज में एक कॉमन फीचर बनता जा रहा है। लेकिन भारत के शाओमी फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि फोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। कहा गया है कि यह कई देशों जैसे यूरोप, टर्की आदि में दस्तक देगा लेकिन भारत में इसके लॉन्च की बात अभी नहीं सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »