Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 हुआ 500 रुपये सस्ता

Mi True Wireless Earphones 2 को भारत में 4,499 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था और अब इसकी कीमत में बड़ी गिरावट की हुई है।

Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 हुआ 500 रुपये सस्ता

Mi True Wireless Earphones 2 की भारत में अब कीमत 3,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया था Mi ture Wireless Earphones 2
  • दाम में हुई 1,000 रुपये की कटौती
  • कटौती के बाद Realme Buds Air के बराबर कीमत में बेचा जा रहा है यह ईयरबड्स
विज्ञापन
Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 की भारत में कीमत 500 रुपये कम हो गई है। बता दें कि देश में हाल ही में Vivo TWS Neo Earbuds और OnePlus Buds लॉन्च हुए हैं। ऐसे में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कीमत में इस गिरावट के बाद शाओमी अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की बिक्री में बढ़ोतरी देखने की उम्मीद करेगी। मी ट्रू वायरलेस इयरफोन्स 2 को मई की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। ये 14.2 मिलीमीटर डायनेमिक ड्राइवर, वन-स्टेप पेयरिंग, वॉयस-असिस्टेंट सपोर्ट, क्विक चार्ज और स्मार्ट इन-ईयर डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस आते हैं।
 

Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 price in India

भारत में मी ट्रू वायरलेस इयरफोन 2 की कीमत 4,499 रुपये से  गिराकर 3,999 रुपये कर दी गई है। कीमत में कटौती की पुष्टि Xiaomi द्वारा Gadgets 360 से भी की गई थी। कीमत में कटौती OnePlus Buds के लॉन्च के जवाब में हो सकती है, इस हफ्ते भारत में 4,490 रुपये में लॉन्च किए गए थे। वनप्लस बड्स भारत में अगस्त की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi के ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Mi.com और Amazon India के जरिए बेचे जाते हैं। दाम में कटौती के बाद Mi True Wireless Earphones 2 की कीमत इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी Realme Buds Air के समान हो गई है।
 

Mi True Wireless Earphones 2 specifications, features

इस ईयरबड्स में 14.2 एमएम के ड्राइवर्स के साथ लार्ज कम्पोज़िट डायनमिक कॉयल दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाई-क्वालिटी वायरलेस साउंड देने के लिए ब्लूटूथ हाई-डेफिनेशन टोन टेक्नोलॉजी (LHDC) भी मौजूद है। यही नहीं शाओमी इन ईयरफोन में नॉइस कैंसिलेशन के लिए ENC भी देती है।

Apple AirPods की तरह ही Mi True Wireless Earphones 2 में भी आप म्यूज़िक, वॉयस कॉल और डबल टैप गेस्चर पर वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ईयरबड्स में बिल्ट-इन ऑप्टिकल सेंसर के इस्तेमाल के लिए इन-ईयर डिटेक्शन भी दिया गया है।

लेटेस्ट मीयूआई वर्ज़न पर चलने वाले फोन के साथ मी ट्रू वायरलेस इयरफोन्स 2 पॉप-अप पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इयरबड्स के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इस इयरफोन के सिंगल चार्ज की बैटरी लाइफ 4 घंटे की है। हालांकि, चार्जिंग केस के साथ यह 14 घंटे । इस ईयरबड्स को चार्ज होने में 1 घंटा लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »