शाओमी मी मिक्स का व्हाइट कलर वेरिएंट सीईएस 2017 में हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी मिक्स का व्हाइट कलर वेरिएंट सीईएस 2017 में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी के मी मिक्स स्मार्टफोन के व्हाइट कलर वेरिएंट के बारे में पिछले साल नवंबर में पता चला था। अब शाओमी मी मिक्स स्मार्टफोन व्हाइट कलर वेरिएंट को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस 2017) में आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने एक टीज़र जारी कर ये संकेत दिए हैं।

शाओमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीईएस में लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस के लिए एक टीज़र तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में BLACK और WHITE को मिक्स करके WBHLIATCEK लिखा गया है। और इसमें सीईएस का ज़िक्र है। बता दें कि, शाओमी मी मिक्स अभी ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी मिक्स के व्हाइट कल वेरिएंट को हाल ही में चीन के एक ऑनलाइन स्टोर पर देखा गया था। हालांकि, यह वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं था। शाओमी मी मिक्स को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। बता दें कि शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं- 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है और 6 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (गोल्ड ट्रिम रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर) 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है।
 
xiaomi

शाओमी मी मिक्स की सबसे अहम खासियत बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसके साथ टॉप पर कर्व्ड एज भी दिए गए हैं। इसकी बॉडी सेरामिक की है। अन्य खासियतों में सेरामिक ईयरपीस स्पीकर व अल्ट्रासोनिक प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। कंपनी का कहना है कि इसके फ्रंट कैमरे का मॉड्यूल आम सेंसर से 50 फीसदी छोटा है। यह फोन के टॉप में दायें किनारे पर है।

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाले मी मिक्स में 6.4 इंच का 1080x2040 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 362 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। इसके साथ आपके पास 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। शाओमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जायरोस्कोप भी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसकी बैटरी 4400 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन के साथ चमड़े का कवर भी मिलेगा। इसका डाइमेंशन 158.8x81.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »