Xiaomi Mi Mix 3 में होगा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

Xiaomi 25 अक्टूबर को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान Mi Mix 3 को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट से पहले शाओमी ने मी मिक्स 3 के एक कैमरे फीचर को कंफर्म कर दिया है।

Xiaomi Mi Mix 3 में होगा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

Photo Credit: Weibo/ LoneCoolW

Xiaomi Mi Mix 3 से वीडियो रिकॉर्डिंग का मज़ा होगा खास

ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 3 में हो सकते हैं 24 मेगापिक्सल के दो सेंसर
  • सेल्फी के लिए Xiaomi Mi Mix 3 के फ्रंट पैनल पर होंगे दो सेंसर
  • शाओमी मी मिक्स 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi घरेलू मार्केट में 25 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस में Xiaomi Mi Mix 3 का लॉन्च होना तय है।.अच्छी बात यह है कि Xiaomi ने लॉन्च इवेंट से पहले Xiaomi MI Mix 3 के एक कैमरे फीचर के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी है। यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी मी मिक्स 3 के किसी खास फीचर के बारे में टीज़र ज़ारी किया गया है। इससे पहले भी फ्रंट कैमरा सेटअप व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर के बारे में पता चल चुका है।

Xiaomi ने अब पुष्टि की है कि Mi Mix 3 स्मार्टफोन 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने में सक्षम होगा। हाल ही में शाओमी मी मिक्स 3 की कुछ कथित तस्वीरें भी लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में सिक्योरिटी के लिए दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल फ्रंट कैमरा सेअटप नजर आ रहा है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Xiaomi ने इस बात की जानकारी दी थी कि Mi Mix 3 में सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल के दो कैमरे होंगे।

कंपनी के ग्लोबल प्रवक्ता Donovan Sung ने सोमवार को ट्वीट करते हुए एक वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो से मी मिक्स 3 में स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया गया है। गौरतलब है कि हैंडसेट निर्माता कंपनियों में Sony पहली ऐसी कंपनी थी जिसनें सबसे पहले अपने Xperia XZ Premium और Xperia XZ2 स्मार्टफोन में 960 फ्रेम प्रति सेकेंड वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया था। सोनी के बाद Samsung ने Galaxy S9, Galaxy Note 9 में सुपर स्लो मोशन मोड मुहैया कराया था। Huawei ने P20 Pro स्मार्टफोन में भी 960fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया है।

सिक्योरिटी के लिए मी मिक्स 3 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। Weibo पर एक टिप्सटर ने Xiaomi Mi Mix 3 की कथित वास्तविक तस्वीर को पोस्ट किया है। तस्वीर के मुताबिक, शाओमी का इस हैंडसेट के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसके अलावा वायरलैस चार्जिंग के लिए बैक पैनल ग्लास का बना है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi Mix 3, Xiaomi Mi Mix 3 Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »