• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!

फोन में 6.7 इंच OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 लॉन्च डेट 25 मार्च के लिए निर्धारित हो गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 लॉन्च डेट 25 मार्च के लिए निर्धारित।
  • बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है जिसके साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट होगा।
  • रियर साइड में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A सीरीज के अपकमिंग मॉडल्स Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आखिरकार कंपनी ने घोषित कर दी है। पिछले कई हफ्तों से फोन चर्चा में हैं और अब सैमसंग ने इनका लॉन्च अगले हफ्ते के लिए निर्धारित कर दिया है। लॉन्च डेट कंफर्म होते ही मार्केट में हलचल पैदा हो गई है। कंपनी के ये अपकमिंग मिडरेंज स्मार्टफोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस बताए जा रहे हैं जो लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, AMOLED डिस्प्ले इनमें मिलेगी। फोन में 5000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल्स। 

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 Launch Date

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 लॉन्च डेट 25 मार्च के लिए निर्धारित हो गई है। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 के लॉन्च से पहले लगभग सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। फोन में 6.7 इंच OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है जिसके साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन के रियर साइड में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। 

Samsung Galaxy A57 Specifications (Rumoured)

Samsung Galaxy A57 में यूनीबॉडी मेटल का इस्तेमाल किया गया है। फोन की मोटाई 6.9mm है और वजन 179 ग्राम बताया गया है। बेजल्स पतले बताए गए हैं। कैमरा पर कंपनी का खास फोकस होगा। रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है जिसमें 4K सपोर्ट बताया गया है। तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। फ्रंट में सेल्फी कैमरा है जो 12 मेगापिक्सल का मिल सकता है। फोन के लिए कहा गया है कि यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर रन करेगा। फोन में AI सर्च फीचर भी होगा। यहां Exynos 1680 चिपसेट कंपनी दे सकती है। साथ ही कूलिंग सेटअप भी मिल सकता है। 

Samsung Galaxy A37 Specifications (Rumoured)

Galaxy A37 के फीचर्स भी अफवाहों में हैं। Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में OIS सपोर्ट यहां दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी, 45W चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »