आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो

आधार कार्ड खो जाने पर आप इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नया पीवीसी (PVC) कार्ड मंगवा सकते हैं।

आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो

आधार कार्ड खो जाने पर आप इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • आप इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप नया पीवीसी (PVC) कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं।
  • आधार नंबर आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भी मिल सकता है।
विज्ञापन

आधार कार्ड भारत में किसी नागरिक के सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है। भारत में कोई भी सरकारी सेवा हो, बैंक अकाउंट, या मोबाइल सिम संबंधी सर्विसेज जैसे कई कामों में आधार के बिना काम नहीं चलता है। ऐसे में अगर आपका आधार कहीं खो जाता है, या चोरी हो जाता है तो बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें? या फिर आधार कार्ड चोरी हो जाए तो दुरुपयोग कैसे रोकें? हम आपको इस तरह के सभी सवालों का जवाब यहां पर देने जा रहे हैं।

आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें

आधार कार्ड खो जाने पर, या चोरी हो जाने पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। संयम बनाए रखें और बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 
आधार कार्ड खो जाने पर आप इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नया पीवीसी (PVC) कार्ड मंगवा सकते हैं। 

ई-आधार करें डाउनलोड

अगर आपको अपना आधार नंबर याद है तो आप इसकी ई-कॉपी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर एक्टिव होना चाहिए। 

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • यहां पर My Aadhaar सेक्शन में Download Aadhaar पर क्लिक करें।
  • यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए कोड को दर्ज करें।
  • आपका डिजिटल आधार (PDF) डाउनलोड हो जाएगा। इसका प्रिंट आउट आप निकाल सकते हैं जो किसी भी काम के लिए मान्य होता है। 

आधार नंबर भूल गए हैं तो क्या करें

आपका आधार नंबर (UID) अगर आपको किसी वजह से नहीं पता है तो उसका भी एक विकल्प है। 

  • UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर Retrieve Lost or Forgotten EID/UID विकल्प चुनें।
  • यहां पर अपना पूरा नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (या ईमेल) दर्ज करें।
  • OTP वेरिफिकेशन के बाद, आपका आधार नंबर आपके मोबाइल पर SMS के ज़रिए भेज दिया जाएगा। 

PVC Aadhaar Card घर बैठ मंगवाएं

आधार कार्ड खो जाने पर आप नया PVC Aadhaar Card घर मंगवा सकते हैं।

  • UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर 'Order Aadhaar PVC Card' चुनें।
  • यहां पर आपके पास अगर मोबाइल नम्बर नहीं भी है तो भी कार्ड मंगवा सकते हैं।
  • ऐसी स्थिति में 'My mobile number is not registered' पर टिक करें और कोई भी चालू मोबाइल नंबर दें जिस पर OTP आ सके।
  • यहां पर 50 रुपये की फीस देकर पीवीसी कार्ड के लिए अप्लाई करें। 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट से नया कार्ड आपके पते पर आ जाएगा। 

ऑफलाइन हेल्प नम्बर

आप UIDAI के टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके भी इस संबंध में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre पर जाकर बायोमेट्रिक्स के ज़रिए भी अपना आधार नंबर पता करवा सकते हैं और उसे प्रिंट करवा सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »