Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

5,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, 10,000mAh मॉडल 22.5W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

Xiaomi के नए Black Shark Blade 2+ पावर बैंक मार्केट में पेश किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • एक में 5000mAh बैटरी है, जबकि दूसरे में 10,000mAh बैटरी दी गई है।
  • ये 22.5W तक चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
  • दोनों ही पावर बैंक 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने नए पावर बैंक लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए Black Shark Blade 2+ पावर बैंक मार्केट में पेश किए गए हैं। इनमें मेग्नेटिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है और साइज में ये काफी कॉम्पेक्ट और स्लिम हैं। कंपनी ने दो मॉडल उतारे हैं। एक में 5000mAh बैटरी है, जबकि दूसरे में 10,000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है। ये 22.5W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Black Shark Blade 2 Plus power bank price

Black Shark Blade 2+ के 5000mAh कैपिसिटी वाले पावर बैंक की कीमत 159 युआन (लगभग 2,000 रुपये) है। वहीं 10,000mAh कैपिसिटी वाले पावरबैंक की कीमत 189 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें चीन की मार्केट में पेश किया है। ये JD.com से खरीदे जा सकते हैं। संभावना है कि ये अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश किए जा सकते हैं। 

Xiaomi Black Shark Blade 2 Plus power bank features

Xiaomi Black Shark Blade 2+ कंपनी के नए पावर बैंक हैं जो 5 हजार एमएएच और 10 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आते हैं। 5000mAh वाला पावरबैंक 0.8cm मोटाई के साथ है। इसका वजन 105 ग्राम है। जबकि 10,000mAh वाला पावर बैंक 1.36cm मोटाई के साथ आता है और इसका वजन 175 ग्राम है। दोनों ही पावर बैंक 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

5,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, 10,000mAh मॉडल 22.5W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के ये पावरबैंक आकर्षक डिजाइन में आते हैं जो भविष्य से प्रेरित लगता है। इनमें बाहर की तरफ पावर इंडिकेटर मिलते हैं। साइड में एक बटन दिया गया है जो कई तरह से काम करता है। इसको एक बार दबाने से बैटरी लेवल दिखाता है। वहीं, दो बार दबाने से यह पावरबैंक को ऑफ कर देता है। इनमें N52 मेग्नेट इस्तेमाल किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये पावरफुल मेग्नेटिक सक्शन के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »