शाओमी मी मैक्स 2 में होगा 6 जीबी रैम, मई में हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी मैक्स 2 में होगा 6 जीबी रैम, मई में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
ख़बर है कि शाओमी इस साल मई में अपने मी मैक्स स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, मी मैक्स 2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होगा। ख़ास बात है कि हाल ही में खुलासा हुआ था कि  कंपनी स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन के रेडमी प्रो 2 होने  की उम्मीद है।

नए स्मार्टफोन को शाओमी मी मैक्स 2 कहा जा रहा है। जीएसएमअरीना ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक टिप्सटर की पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले (पिछले वेरिएंट की तरह ही), स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा और इसे मई में जारी किया जाएगा। मी मैक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

इस रिपोर्ट में भी पिछली कई रिपोर्ट की तरह ही जानकारी मिली है। हम आपको इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करने की सलाह देंगे। मी मैक्स 2 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन की सही जानकारी के लिए हमें कंपनी द्वारा किए जाने वाले आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार करना होगा।  

इससे पहले आई रिपोर्ट में पता चला था कि इस फोन में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का उत्पादन बड़ी संख्या में 2017 की दूसरी तिमाही में शुरू होगा। इसके ओप्पो और वीवो फोन में आने की उम्मीद है।

हाल ही में चीन में शाओमी के स्मार्टफोन की बिक्री में कमी आई है। और इस स्थित पर नियंत्रण पाने के लिए कंपनी द्वारा नए मिड और हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करने का खुलासा हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »