Xiaomi Mi A1 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट, बीटा बिल्ड जारी

शाओमी ने सितंबर में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत भारत में अपना पहला स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। गूगल की साझेदारी में लॉन्च हुए शाओमी मी ए1 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया गया है। लॉन्च के समय चीनी कंपनी ने फोन में 2017 तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट देने का वादा किया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2017 12:38 IST
ख़ास बातें
  • कुछ चुनिंदा एक्टिव यूज़र के लिए ओरियो अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है
  • मी ए1 को मिले नए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट का साइज़ 1.1 जीबी है
  • आने वाले हफ्तों में सभी यूज़र को एंड्ऱॉयड ओरियो अपडेट मिल जाएगा
शाओमी ने सितंबर में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत भारत में अपना पहला स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। गूगल की साझेदारी में लॉन्च हुए शाओमी मी ए1 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया गया है। लॉन्च के समय चीनी कंपनी ने फोन में 2017 तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट देने का वादा किया था। इसके अलावा, कंपनी ने कहा था कि एंड्रॉयड पी अपडेट हासिल करने वाले यह शुरुआती स्मार्टफोन में से एक होगा। पिछले हफ्ते कंपनी ने मी कम्युनिटी और मीयूआई ग्लोबल फोरम के जरिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा टेस्टर को आमंत्रित किया था। और अब ख़बर है कि कंपनी ने कुछ चुनिंदा एक्टिव यूज़र के लिए अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
 
मीयूआई फोरम पर मिली जानकारी के अनुसार, Xiaomi Mi A1 के लिए जारी किए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट के साथ कई नए फ़ीचर आ गए हैं। इनमें बैकग्राउंड लिमिट, पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी), नए अंदाज़ में नोटिफिकेशन, एडेप्टिव आइकन, कीबोर्ड नेविगेशन समेत कई फ़ीचर शामिल हैं।
Advertisement
 

मी ए1 को मिले नए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट का साइज़ 1.1 जीबी है और इन्हीं के साथ दिसंबर, 2017 एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी जारी किया गया है। बीटा टेस्टर से मिली शुरुआती प्रतिक्रिया के मुताबिक, रियर पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर पहले से तेज हो गया है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में सभी यूज़र को एंड्ऱॉयड ओरियो अपडेट मिल जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि भारत में इसी हफ्ते शाओमी मी ए1 की कीमत में कटौती की गई है। और एंड्रॉयड ओरियो अपडेट पाने वाले स्मार्टफोन में यह सबसे किफ़ायती हैंडसेट है। कटौती 1,000 रुपये की है। अब Xiaomi Mi A1 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 13,999 रुपये में मिलेगा। यह कटौती स्थाई है। याद रहे कि शाओमी मी ए1 को इस साल ही सितंबर महीने में 14,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.