Xiaomi Mi 6c की तस्वीरें, स्पेसफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी 6 के एक नए वेरिएंट शाओमी मी 6सी को पहले भी देखा गया है। लेकिन इस बार मी 6सी के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हुईं हैं, जिनसे फोन को जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं। Xiaomi Mi 6c की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी चीन में लीक हुई है।

Xiaomi Mi 6c की तस्वीरें, स्पेसफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6सी में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • लीक तस्वीरों में फोन के रियर व फ्रंट को देखा जा सकता है
  • शाओमी मी 6सी की कीमत 2000 चीनी युआन हो सकती है
विज्ञापन
शाओमी मी 6 के एक नए वेरिएंट शाओमी मी 6सी को पहले भी देखा गया है। लेकिन इस बार मी 6सी के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हुईं हैं, जिनसे फोन को जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं। Xiaomi Mi 6c की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी चीन में लीक हुई है। और इससे संकेत मिलते हैं कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

चीन की सोशल साइट बायदू पर तस्वीरें और जानकारी साझा की गईं। इन तस्वीरों में एक पतले शाओमी मी 6सी को देखा जा सकता है जिसमें मी 6 में दिए गए रियर की तरह ही चैम्फर्ड किनारे हैं। हालांकि, मी 6सी में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है और फोन के रियर पर फ्लैश मॉड्यूल के साथ ऊपरी दांये कोने पर प्राइमरी सेंसर दिया गया है। लीक से पता चलता है कि फोन के रियर पर फ्लैश के पास स्थित एक सेकेंडरी कैमरा है। फ्लैश के पास सेंसर बेहद पास है, जिससे इन तस्वीरों की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में है।

फोन में होम बटन को बरक़रार रखा गया है, और इसी में फिंगरप्रिंट सेंसर को दिए जाने की उम्मीद है। डिवाइस के निचले किनारे पर डुअल स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं।

लीक से मी 6सी के दो वेरिएंट को लॉन्च किए जाने का पता चला है। इस फोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,000 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,500 चीनी युआन (करीब 23,600 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

स्मार्टफोन के बेज़ल को हर किनारे पर और कम किया गया है, किनारे पर 2.5 मिलीमीटर चौंड़े बेज़ल जबकि ऊपर की तरफ़ 10 मिलीमीटर बेज़ल हैं। आगे की तरफ़ डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5डी ग्लास है और शाओमी मी 6सी स्मार्टफोन मी 6 की तुलना में 0.2 एमएम मोटा है। शाओमी मी 6 की तरह ही, मी 6सी में 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना होने का खुलासा हुआ है। कैमरे की बात करें तो, शाओमी मी 6सी में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और एक सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

पिछली लीक में पता चला था कि शाओमी मी 6सी में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 4के वीडियो कैप्चर और प्लेबैक सपोर्ट भी होने की ख़बरें थीं। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है जबकि फ्रंट कैमरे में 4 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  3. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  4. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  6. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  7. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  8. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  9. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  10. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »