शाओमी मी 6 के बारे में अब तक का सबसे तेज़ स्मार्टफोन होने के दावा

शाओमी मी 6 के बारे में अब तक का सबसे तेज़ स्मार्टफोन होने के दावा
ख़ास बातें
  • हैंडसेट को अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में 210,329 रिकॉर्ड स्कोर मिले
  • शाओमी मी 6 में नैपड्रैगन 835 चिपसेट इस्तेमाल किए जाने की संभावना है
  • अंतूतू बेंचमार्क स्कोर से स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को आकलन संभव नहीं
विज्ञापन
पहले खबर आई कि शाओमी मी 5 के अपग्रेड शाओमी मी 6 को 2017 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। संभावना फरवरी या अप्रैल महीने की जताई गई। इसके बाद पता चला कि शाओमी मी 6 को 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री मार्च महीने से शुरू होगी। अब एक प्रोटोटाइप मी 6 के बेंचमार्क स्कोर को एक वीबो यूज़र द्वारा साझा किया गया है। दावा किया गया है कि हैंडसेट को 210,329 रिकॉर्ड स्कोर मिले।

शाओमी मी 6 में 10एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट इस्तेमाल किए जाने की संभावना है जिसे सीईएस 2017 में लॉन्च किया गया। यह क्वालकॉम का अब तक सबसे सक्षम चिपसेट है। अगर वीबो यूज़र के दावे को सही माना जाए तो शाओमी मी 6 को 210,329 का स्कोर मिला जो आईफोन 7 प्लस के 183,106 से ज़्यादा है। एंड्रॉयड फोन की बात करें तो वनप्लस 3टी के स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को अब तक का सर्वाधिक 163,578 का स्कोर मिला था।
 
weibo

ध्यान रहे कि अंतूतू बेंचमार्क स्कोर से स्मार्टफोन की असली परफॉर्मेंस को आंका नहीं जा सकता।

बात करें शाओमी मी 6 डिवाइस की, तो इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें अक्टूबर में प्राइसराजा ने लीक की थीं। इन तस्वीरों से फोन के घुमावदार डिज़ाइन और आगे की तरफ एक होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर होने का खुलासा हुआ था।

वहीं, वीबो के हवाले से एक चीनी टिप्सटर ने बताया कि शाओमी मी 6 काफी हद तक मी नोट 2 की तरह दिखता है लेकिन थोड़ा छोटा है। फोन को 128 जीबी, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, इस हैंडसेट में ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 6, Mi 6, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »