• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 6 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा, फरवरी या अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद

शाओमी मी 6 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा, फरवरी या अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद

शाओमी मी 6 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा, फरवरी या अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद
विज्ञापन
शाओमी मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी 6 को 2017 की पहली छमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी एक निश्चित समय का पता नहीं है, लेकिन दो अलग-अलग ख़बरों में फरवरी या अप्रैल में शाओमी मी 6 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की जानकारी आई सामने आई है।

चीनी वेबसाइट वीबो पर एक टिप्सटर ने खुलासा किया है कि शाओमी अपने मी 6 स्मार्टफोन को वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को लॉन्च करेगी। रेसिंग जंकी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टिप्सटर ने एक कथित इनवाइट की तस्वीर भी जारी कर दी है। जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि कुछ दूसरे टिप्सटर ने वीबो पर बताया कि शाओमी  द्वारा अपने फोन को फरवरी में लॉन्च करने की उम्मीद थी लेकिन अब इस इवेंट को अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि यह देरी सैमसंग की वजह से है, जो कि अगला फ्लैगशिप क्वालकॉम मोबाइल चिप बना रही है। और इस समय स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर चिप यूनिट का निर्माण नहीं कर पाएगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर को सीमित संख्या में शिप करने की बात कही है।

माना जा रहा है कि फरवरी में फोन के रिलीज़ होने पर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर यूनिट में कमी के चलते ही शाओमी ने लॉन्च को अप्रैल तक टालने का फैसला किया है।

ख़बरों के मुताबिक, शाओमी मी 6 में एक पतले फ्रेम के अलावा डुअल कैमरा सेटअप भी होगा। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग फ़ीचर होने की उम्मीद है। अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, इसलिए हम आपको इन ख़बरों पर पूरी तरह से भरोसा ना करने की सलाह देंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »