शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 07:25 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी बुधवार को बीजिंग में एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 6 को लॉन्च किए जाना तय है
  • कंपनी शाओमी मी 6 प्लस और शाओमी मी मैक्स 2 को भी मार्केट में उतार सकती है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी बुधवार को बीजिंग में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इवेंट में कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 6 को लॉन्च किए जाना तय है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसके अलावा शाओमी मी 6 प्लस और शाओमी मी मैक्स 2 को भी मार्केट में उतार सकती है।

लॉन्च से पहले शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन के कई बार लीक हो चुके हैं। और कंपनी के टीज़र से साफ हो गया है कि इसमें डुअल रियर कैमरे के साथ 6 जीबी रैम होगा।
Advertisement

लीक के मुताबिक, शाओमी मी 6 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 6 जीबी रैम + 64 जीबी, 6 जीबी रैम + 128 जीबी, 6 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इनकी कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) हो सकती है।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी। बताया गया है कि मी 6 कई मामले में शाओमी मी 5 का अपग्रेड होगा। इसमें डुअल-कर्व्ड एज डिस्प्ले होने की संभावना है, कम से कम प्रीमियम वेरिएंट में।
Advertisement

शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, शाओमी मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

अब बात शाओमी मी मैक्स 2 की जो कंपनी मी मैक्स फैबलेट का अपग्रेड है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, फोन 4 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट और 6 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट में उपलब्ध होगा। और इनकी क्रमशः 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और 1,699 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी।
Advertisement

शाओमी मी मैक्स 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें  6.44 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर रहने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.