शाओमी एमआई 5 आज ओपन सेल में मिलेगा

शाओमी एमआई 5 आज ओपन सेल में मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 भारत में बुधवार को ओपन सेल में मिलेगा। एमआई 5 को मार्च में लॉन्च किया गया था। अभी तक कंपनी की वेबसाइट पर फ्लैश सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध था।

एमआई 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा  रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन और 20000 एमएएच पॉवर बैंक भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट एमआईडॉटकॉम पर बिना रजिस्ट्रेशन खरीदा जा सकेगा। ओपन सेल की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी। पिछले हफ्ते भी एमआई 5 और रेडमी नोट 3 ओपन सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध थे।

बात करें शाओमी एमआई 5 की तो, कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट ही लॉन्च किया है। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। चीन में इस मॉडल को 'स्टेंडर्ड' एडिशन के तौर पर पेश किया गया था। याद दिला दें कि एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो के दौरान शाओमी एमआई 5 के दो और वेरिएंट प्राइम एडिशन (3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज) और प्रो एडिशन (4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज) भी पेश किए गए थे।


नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
 

वहीं दूसरी तरफ, 20000 एमएएच का शाओमी एमआई पॉवर बैंक भारत में ज्यादा क्षमता वाला पॉवर बैंक होगा। यह पॉवर बैंक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और 7 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। पहले की तरह ही यह पॉवर बैंक 1,699 रुपये में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »