Xiaomi Mi 11 की कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Mi 11 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,500 (लगभग 50,700 रुपये), 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,800 (लगभग 54,000 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 5,200 (लगभग 58,600 रुपये) होगी।

Xiaomi Mi 11 की कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक

Xiaomi Mi 11 फोन 28 दिसंबर को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 11 की शुरुआती कीमत CNY 4,500 (लगभग 50,700 रुपये) हो सकती है
  • मी 11 स्मार्टफोन 28 दिसंबर को होगा लॉन्च
  • Mi 10 फोन को भारत में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Xiaomi Mi 11 की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक के संकेत मिले हैं कि आगामी शाओमी फ्लैगशिप की कीमत Mi 10 से ज्यादा होगी, जो कि चीन में फरवरी महीने में लॉन्च हुआ था और भारत में इसने मई महीने में दस्तक दी थी। आपको बता दें, हाल ही में फोन का टीज़र वीडियो भी सामने आया था जिसमें कथित रूप से मी 11 की झलक देखने को मिली थी। शाओमी मी 11 चीनी मार्केट में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। मान जा रहा है कि इसके साथ Mi 11 Pro को भी लॉन्च किया जाए, जिसकी कीमत और ज्यादा महंगी हो सकती है।
 

Xiaomi Mi 11 price (expected)

Xiaomi Mi 11 की कीमत चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर लीक की गई है, जिसकी सबसे पहले जानकारी स्मार्टफोन फोकस ब्लॉग Phone Talks द्वारा सार्वजनिक की गई है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,500 (लगभग 50,700 रुपये) होगी, जबकि इसके  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,800 (लगभग 54,000 रुपये) होगी और इसके टॉप-एंड मॉडल की बात करें, तो 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 5,200 (लगभग 58,600 रुपये) होगी। इसकी तुलना में मी 10 की चीन में कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती थी, जो कि CNY 4,699 ( लगभग 53,000 रुपये) तक जाती थी।

यकिनन हम इस कीमत की पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इस महीने की शुरुआत में एक अन्य वीबो पोस्ट में संकेत मिला था कि मी 11 की कीमत CNY 3,999 और 4,999 के बीच होगी। वहीं, दूसरी ओर मी 11 प्रो की कीमत CNY 5,299 और 5,499 के बीच होगी।  

गौरतलब है कि मी 10 स्मार्टफोन को भारत में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत थी। वहीं फोन के 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 54,999 रुपये थी।

Xiaomi ने मी 11 लॉन्च के लिए चीन में 28 दिसंबर को लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 11 price, Xiaomi Mi 11, Xiaomi, Mi 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »