Redmi K30 Pro अब मार्च के आखिर में हो सकता है लॉन्च

Redmi K30 और Redmi K30 5G की तरह जिसमें कैप्सूल आकार के होल-पंच कैमरा दिया गया था। माना जा रहा है कि इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, ताकि फुल-स्क्रीन लुक यूज़र्स को दिया जा सके।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध
  • रेडमी के30 प्रो में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद
  • रेडमी के30 प्रो में हो सकती है 4,700 एमएएच बैटरी

Image- Redmi K30 पहले ही हो चुका है लॉन्च

Redmi K30 Pro शाओमी के सब ब्रांड का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने एक पोस्ट से खुलासा किया है कि रेडमी के30 स्मार्टफोन को मार्च के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। लू विबिंग ने इससे पहले बताया था कि रेडमी के30 प्रो में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, रेडमी के इस वरिष्ठ अधिकारी ने फोन के लॉन्च की अधिकारिक तारीख के बारे में नहीं बताया है।

वीबो पर साझा किए पोस्ट के मुताबिक, Redmi K30 Pro को Huawei P40 सीरीज़ और Honor 30 सीरीज़ के बीच में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि हुवावे पी40 सीरीज़ से 26 मार्च को पर्दा उठना है। लेकिन हॉनर 30 सीरीज़ को पेश किए जाने की तारीख का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ लीक्स की मानें तो हॉनर 30 सीरीज़ अप्रैल में लॉन्च की जा सकती है।

Xiaomi ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि रेडमी के30 प्रो को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। नई जानकारियां सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि रेडमी के30 प्रो को मार्च के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

बीते महीने लू विबिंग ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया था कि रेडमी के30 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 5जी सपोर्ट भी मिलेगा। इसी पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि अगामी फोन की कैमरा परफोर्मेंस, बैटरी लाइफ और स्मार्टफोन अनुभव बेहतर होगा। अधिकारिक टीज़र से फोन के फ्रंट पैनल की झलक मिल चुकी है। इसमें कोई कटआउट नहीं है। माना जा रहा है कि इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, ताकि यूज़र्स फुल-स्क्रीन अनुभव पाएं।

इसके अलावा फोन में 4,700 एमएएच बैटरी होने की भी खबर मिली है। लेकिन फास्ट चार्जिंग या वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। Xiaomi के सब-ब्रांड के इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi K30 Pro, Xiaomi, Redmi K30 Pro specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  3. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.