Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च किया है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi A7 Pro 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi A7 Pro 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तहत 1 हजार रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत कम हो जाएगी। ए7 प्रो 5जी बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक खरीद पर 3 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। यह फोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर में उपलब्ध होगा, जिसकी बिक्री 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी।
Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले ट्रिपल TÜV रीनलैंड आई कंफर्ट सर्टिफिकेट के साथ आती है। A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर काम करता है। कंपनी 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और फिर 6 साल तक सिक्योरटी अपडेट ही मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro 5G के रियर में F2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 210 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G , ड्यूल सिम, ब्लूटूथ V5.4, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई शामिल है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर T8300 5G प्रोसेसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई