Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट

Sony Xperia 1 VIII में नए डिजाइन वाली स्क्वेयर शेप में रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश मिल सकता है।

Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट

यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है
विज्ञापन

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है।     

US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। हाल ही में इस स्मार्टफोन का कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन (CAD) लीक हुआ था। Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और ब्लैक के नए कलर्स में दिख रहा है। Sony Xperia 1 VIII में नए डिजाइन वाली स्क्वेयर शेप में रियर कैमरा यूनिट है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह Sony के स्मार्टफोन्स में दिए जाने वाले वर्टिकल तौर पर अलाइंड कैमरा सेटअप से अलग दिख रहा है। 

आगामी स्मार्टफोन के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इससे पहले कंपनी के स्मार्टफोन्स में टॉप बेजेल के अंदर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। इस लीक से आगामी स्मार्टफोन में तीनों कैमरा 48 मेगापिक्सल के होने का संकेत मिल रहा है। Sony Xperia 1 VIII का अल्ट्रा-वाइड कैमरा इसके पिछले वर्जन के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर स्टीरियो स्पीकर्स भी हो सकते हैं। हाल ही में Sony Xperia 1 VIII की IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - XQ-GE44 के साथ लिस्टिंग हुई थी। 

Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कै्मरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Sony Xperia 1 VII में 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »