भारतीय स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में गिरावट के बावजूद टॉप पर रही Xiaomi 

इन्फ्लेशन अधिक होने से कंज्यूमर डिमांड घटने का स्मार्टफोन की सेल्स पर असर पड़ा है। पिछले वर्ष 25,000 रुपये से कम की कैटेगरी में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट 15 प्रतिशत घटी हैं

भारतीय स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में गिरावट के बावजूद टॉप पर रही Xiaomi 

दिसंबर तिमाही में शाओमी का मार्केट शेयर 18.6 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर 21 प्रतिशत रहा

ख़ास बातें
  • कंपनी की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बड़ी गिरावट हुई है
  • शाओमी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है
  • इन्फ्लेशन बढ़ने का स्मार्टफोन की सेल्स पर असर पड़ा है
विज्ञापन
देश में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 27 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बावजूद चाइनीज कंपनी Xiaomi पहले स्थान पर रही। इस अवधि में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट घटकर 2.96 करोड़ की रही। यह इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.06 करोड़ थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन्फ्लेशन अधिक होने से कंज्यूमर डिमांड घटने का स्मार्टफोन की सेल्स पर असर पड़ा है। पिछले वर्ष 25,000 रुपये से कम की कैटेगरी में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट 15 प्रतिशत घटी हैं, जबकि 41,000 रुपये से कम की मिड-प्रीमियम और इससे अधिक की प्रीमियम कैटेगरी में यह क्रमशः 20 प्रतिशत और लगभग 55 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा 12,500 रुपये से कम की एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स की कैटगेरी शिपमेंट्स घटकर लगभग 46 प्रतिशत की रही। IDC की रिसर्च मैनेजर Upasana Joshi ने बताया कि 12,000 रुपये से कम वाली कैटेगरी में नए लॉन्च घटने का सेल्स पर असर पड़ा है। 

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने दिसंबर तिमाही के साथ ही वार्षिक आधार पर मार्केट में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, कंपनी की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बड़ी गिरावट हुई है। दिसंबर तिमाही में शाओमी का मार्केट शेयर 18.6 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर 21 प्रतिशत रहा। शाओमी की अक्टूबर-दिसंबर के दौरान शिपमेंट्स 38.3 प्रतिशत और वार्षिक आधआर पर लगभग 25 प्रतिशत घटी हैं। 

कंपनी ने हाल ही में रिपब्लिक डे पर सेल के दौरान भारत में 10 लाख से अधिक डिवाइसेज की बिक्री की थी। शाओमी के पास लगभग प्रत्येक प्राइस सेगमेंट और कैटेगरी में स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज हैं। कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। शाओमी की रिपब्लिक डे सेल 26 से 30 जनवरी तक चली थी। इस सेल के दौरान कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश की थी। कंपनी ने बताया है कि उसने रिपब्लिक डे में 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स बेचे हैं। हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि प्रत्येक प्रोडक्ट की कितनी यूनिट्स बिकी हैं। शाओमी स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी तक बनाती है। कंपनी के Redmi स्मार्टफोन्स भारत में अधिक बिकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में शाओमी ने Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Premium, Xiaomi, Shipments, Market, Category, Sales, Demand, China, Mobile, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »